छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार का एक साल पूरा हो रहा है और हम इसे जनादेश पर्व के रूप में मना रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा छत्तीसगढ़ की जनता का आभार व्यक्त करने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पांच साल बाद खेल अलंकरण समारोह का आयोजन, CM साय ने कही बड़ी बात… देखें ये VIDEO
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में जनादेश परब मनाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।