Chhattisgarh New Governor: छत्‍तीसगढ़ में नए राज्यपाल की तैनाती हुई है। विश्‍व भूषण हरिचंदन छत्‍तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे (Vishwa Bhushan Harichandan will be the new Governor of Chhattisgarh) । राष्ट्रपति दफ्तर की तरफ से उनकी तैनाती के आदेश जारी हुए हैं
Chhattisgarh New Governor Biswa bhusan Harichandan: देश के कई राज्यों में राज्यपाल बदले गये है। राष्ट्रपति ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे। वह अनुसुइया उइके (Anusuiya Uikey) का स्थान लेंगे। छत्तीसगढ़ की राज्पाल अनुसुईया उइके को अब मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। आंध्र प्रदेश से हटाकर विश्व भूषण हरिंचदन (Biswa Bhusan Harichandan) को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल (chhattisgarh new governor) बनाया गया है।
बिश्वभूषण हरिचंदन वर्तमान में आंध प्रदेश के राज्यपाल हैं। 84 वर्षीय हरिचंदन ओडिशा के भुवनेश्वर और चिल्का विधानसभा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। आईं अनुसूईया उइके ने 17 जुलाई 2019 को कार्यभार ग्रहण कर लिया था। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति की है। जिनमे इसी साल देश के 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है।
बदले गए राज्यपाल-एलजी की लिस्ट
- लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश
- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम
- सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड
- शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
- गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम
- रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश
- बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़
- अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर
- एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड
- फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय
- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार
- रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र
- ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख।