27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्योहारों के कारण ट्रेनों में नोरूम की स्थिति, इन ट्रेनों में है 400 के पार वेटिंग

सबसे बड़े पर्व दिवाली और छठ पूजा से पहले चार से पांच दिनों तक गाडि़यों में नो रूम की स्थिति बन गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 24 Oct 2018, 9:34 AM IST

train

त्योहारों के कारण ट्रेनों में नोरूम की स्थिति, इन ट्रेनों में है 400 के पार वेटिंग

रायपुर. त्योहार के सीजन में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। सबसे बड़े पर्व दिवाली और छठ पूजा से पहले चार से पांच दिनों तक गाडि़यों में नो रूम की स्थिति बन गई है। हैदराबाद-दरभंगा जैसी लंबी दूरी की ट्रेन में तो 4 नवंबर को रिजर्वेशन वेेटिंग सूची 400 से पार पहुंच गई है। हैरानी की बात है कि रेलवे यात्री सुविधाओं का दावा करता है, लेकिन स्थितियां कुछ और ही है।पुणे से हटिया के बीच स्पेशल ट्रेन के ही दो फेरों में कटौती का आदेश जारी कर गया।वह भी जब एक-एक टिकट के लिए मारामारी की स्थिति है।

हैदराबाद और दरभंगा के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन में वेटिंग सूची इतनी लंबी पहुंच चुकी है कि अघोषित रूप से ही इस ट्रेन में सफर न करें, जैसी तस्वीर ऑनलाइन टिकट बुकिंग और काउंटर टिकट लेने पर बन रही है।इस गाड़ी में यात्रियों को 14 नवंबर के बाद ही टिकट मिलने की संभावना है। क्योंकि अभी स्थिति यह है कि दिवाली से पहले 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रिजर्वेशन वेटिंग 200 , 250 से लेकर 401 तक बनी हुई है। वहीं छठ पूजा के दिन 11 नवंबर को 244 है।

रायपुर जंक्शन से होकर जाने वाली ये दोनों ट्रेनें यात्रियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। बिहार राज्य के लोग प्रदेश में बड़ी संख्या में रहते हैं। जो सूर्य उपासना का सबसे बड़ा छठा पूजा मनाने अपने गृह नगर जाते हैं। इसी तरह दिवाली पर्व पर स्कूल और कॉलेजों में छुट्टियां लगने से लोग सपरिवार निकलते हैं। लेकिन एेसे यात्रियों को राहत देने की दिशा में अभी तक रेलवे कुछ भी तय नहीं किया है।

हद तो तब हो गई, जब हटिया और पुणे के बीच चल रही गाड़ी संख्या 02846-02845 सुपरफास्ट स्पेशल के 2 फेरों को रद्द कर दिया गया। हटिया से यह गाड़ी 7 और 14 नवंबर एवं पुणे से 9 व 16 नवंबर को चलती, जिसे अब नहीं चलाने की सूचना रेलवे ने जारी की है।

रेलवे के सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद पंवार ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या डेढ़ गुना तक बढ़ जाती है, इसलिए गाडि़यों में नो रूम की स्थिति बन रही है। यात्रियों की दिक्क्तों को देखते हुए जल्द ही अतिरिक्त कोच लगाना तय किया जाएगा। कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर चलाया जा रहा है।