
ALERT: ठंढ से कांप उठा पूरा प्रदेश, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की चेतावनी
रायपुर. उत्तर एवं मध्य छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में शीत लहर की चेतावनी जारी की है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी एच.पी.चन्द्रा ने आज यहां जारी चेतावनी में बताया है कि अगले 24 घंटे में उत्तर एवं मध्य छत्तीसगढ़ के कोरिया,बलरामपुर,सरगुजा,जशपुर,बिलासपुर,कवर्धा,मुंगेली, कोरबा,रायगढ़, बेमेतरा,जांजगीर,राजनांदगांव,बलोदा बाजार एवं महासमुन्द जिलों के कुछ पैकेट में तेज शीतलहर पड़ने की संभावना है।उन्होने बताया कि इन 15 जिलों में अगले 48 घंटे में शीतलहर का प्रकोप बने रहने की संभावना है।
अरब सागर में तूफान के असर से अाए बादल शुक्रवार को तड़के साफ हो गए और पूरे प्रदेश में अचानक ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार की रात तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, शनिवार की सुबह तापमान 22 डिग्री था जो पिछले साल की तुलना से छह डिग्री कम है। यानि पिछले साल 28 दिसंबर की सुबह 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। रात के तापमान में भी छह डिग्री गिरावट आई और शनिवार रात जिले का न्यूनतम तापमान इस साल पहली बार 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
सोमवार को भी रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। उत्तरी छत्तीसगढ़ कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग ने अब रात के तापमान में तेज गिरावट और एक-दो दिन में सभी जगह तेज ठंड पड़ने के आसार जताए हैं। देश के उत्तरी हिस्से से आ रही शुष्क और ठंडी हवा के कारण प्रदेश अचानक ठंड की चपेट में आया है।
Published on:
29 Dec 2019 09:59 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
