
पत्नी के मायके जाने ही पति हुआ ख़ुशी से पागल,
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसे लेकर राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में सुबह-सुबह जमकर हंगामा हुआ। यहां के पत्नी पति को अकेला घर पर छोड़कर मायके गई हुई थी। जब पत्नी मायके से वापस ससुराल पहुंची तो अपने पति को किसी और लड़की के साथ देखकर उसे ही झटका लग गया।
टिकरापारा इलाके में रहने वाली एक महिला अपने मायके गई थी। वह अचानक वापस आकर अपने पति को सरप्राइज देना चाहती थी।इसलिए वह अपने पति को बिना बताए ही ससुराल लौट आई। जब वो वापस लौटी तो घर का दरवाजा बंद था।तो उसने दरवाजा खटखटाना शुरू किया।
जिसके बाद भी पति ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद पत्नी ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला। अंदर जाने पर उसका पति एक अनजान लड़की के साथ संदिग्ध अवस्था में था। उसे ऐसे देखते ही महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे मोहल्ले के लोग इक्कठा हो गए और जमकर हंगामा होने लगा।
पत्नी ने इसका पति को कॉलगर्ल के साथ देख कर विरोध किया।जिसके बाद पति और कॉलगर्ल दोनों ने महिला पर ही हमला कर दिया। पीडि़ता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति और कॉलगर्ल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ चौक में सुबह करीब 8 बजे एक महिला अपने घर पहुंची। उसके पास घर की दो चाबी थी। दरवाजा भीतर से बंद था, लेकिन वह दूसरी चाबी खोलकर घर के भीतर घुसी। घर में उसका पति एक युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिला। इससे महिला आगबबूला हो गई।
उसने पति और युवती को कोसना शुरू कर दिया। इससे नाराज होकर पति और कॉलगर्ल ने महिला पर ही हमला कर दिया।उससे मारपीट की और उसका गला दबा दिया। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति और कॉलगर्ल को थाने लेकर गई। दोनों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
बताया जाता है कि आरोपी इससे पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। पहले भी जैसे ही पत्नी बाहर जाती थी, आरोपी कॉलगर्ल को बुला लेता था। इस बार भी उसकी पत्नी तीन-चार दिन के लिए मायके गई थी। लेकिन वह एक दिन पहले ही घर पहुंच गई। और पति के करतूतों का भंडाफोड़ हो गया।
Updated on:
12 Jul 2018 12:34 pm
Published on:
12 Jul 2018 12:11 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
