6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Record in CG: 3 साल की बच्ची ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 मिनट 20 सेकेंड में किया ये कमाल

World Record in CG: रायपुर की अनिका इतनी प्रतिभावान है कि देश विदेश की राजधानियों के नाम के अलावा विश्व के उंचे पर्वत, नदी स्थान और प्रमुख हस्तियों के नाम मुंह-जुबानी याद है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 11 Jun 2024, 5:19 PM IST

World Record in CG

World Record in CG: 2 से तीन साल के बच्चे का आखिर क्या क्या याद हो सकता है। माता-पिता व रिश्तेदार के नाम कोई कविता या फिर कोई गीत लेकिन रायपुर की अनिका इतनी प्रतिभावान है कि देश विदेश की राजधानियों के नाम के अलावा विश्व के उंचे पर्वत, नदी स्थान और प्रमुख हस्तियों के नाम मुंह-जुबानी याद है। इसके अलावा अनिका गीत भी गाती है। कई भजन बिना देखे ही गा लेती है।

World Record in CG: 6 मिनट्स 20 सेकेंड में बता दी देशों की राजधारियों के नाम

सुंदर नगर रायपुर की 3 वर्ष की अनिका जैन ने 6 मिनट्स 20 सेकेंड में वर्ल्ड के देशों की राजधानी का नाम बताकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है (195 देश) इसकी पुष्टि वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दर्ज किया है। ( Anika Jain ) अनिका जैन ने नाम पहले ही इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: रायपुर की Google गर्ल.. 95 सेकेंड में बता दिया 51 देशों की राजधानी के नाम, इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

अनिका आज तीन साल की हो गई है आज भी अनिका का स्क्रीन टाइम जीरो है यही मुख्य कारण की है अनिका की सब याद हो जाता है अनिका ने पूरे रायपुर, छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है।

हर दिन की मेहनत

Anika Jain World Record: अनिका सबसे यंगेस्ट है जिसने 37 सेकंड्स में भारत के सभी राज्यों की राजधानी का भी नाम बताया है। अनिका के पिता सीए निखिल जैन और माता सीए आकांक्षा जैन ने अनिका को लेकर अपने शॉर्ट टर्म गोल बनाया था कि अनिका पूरे विश्व के देशों की राजधानी बताए और उसी लक्ष्य को पाने के लिए प्रतिदिन अभ्यास कराते थे।

आज अनिका ने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बना कर अपने मम्मी पापा का सपना और लक्ष्य को पूरा किया है। उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। आगे कहा कि अनिका पर पूरा विश्वास है आगे भी वह अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ेगी और भारत का नाम पूरे विश्व में गौरवान्वित करेगी।

1 साल 6 महीने में ही बोलना सीख गई

पिता निखिल ने बताया, 1 साल 6 महीने की थी, तभी से बोलना सीख गई। इस बीच जब हमने सिर्फ दो राज्यों के नाम पूछे तो झट से बता दिया। फिर हमने 1 महीने तक पूरे राज्यों के राजधानियों के नाम बताए। जब मैंने पूछा तो बेटी ने एक सुर में 37 सेकंड में सब कुछ बताकर हैरत में डाल दिया। अनिका की मां आकांक्षा जैन ने बताया कि अधिकतर पैरेंट्स बच्चे को रोने पर उनके हाथ में मोबाइल थमा देते हैं, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। हम उसे गाना गाकर सुनाते हैं। बेटी को देश का नक्शा दिखाकर उन्हें राज्यों के नाम बताए।