Raipur google Girl: पिता निखिल ने बताया, 1 साल 6 महीने की थी, तभी से बोलना सीख गई। इस बीच जब हमने सिर्फ दो राज्यों के नाम पूछे तो झट से बता दिया। फिर हमने 1 महीने तक पूरे राज्यों के राजधानियों के नाम बताए। जब मैंने पूछा तो बेटी ने एक सुर में 37 सेकंड में सब कुछ बताकर हैरत में डाल दिया। अनिका की मां आकांक्षा जैन ने बताया कि अधिकतर पैरेंट्स बच्चे को रोने पर उनके हाथ में मोबाइल थमा देते हैं, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। हम उसे गाना गाकर सुनाते हैं। बेटी को देश का नक्शा दिखाकर उन्हें राज्यों के नाम बताए।