4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajiv Yuva Mitan Club: राजीव युवा मितान क्लब से 4 लाख युवाओं को जोड़ेगी सरकार, मिलेगा 1 लाख रुपए

भूपेश सरकार किसान और मजदूरों के बाद अब युवाओं के लिए राजीव युवा मितान क्लब गठित करेगी। इसमें चरणबद्ध तरीके से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 13269 क्लब का गठन होगा। एक क्लब में 20 से 40 सदस्य होंगे।

2 min read
Google source verification
rajiv_yuva_mitan_club.jpg

Rajiv Yuva Mitan Club: राजीव युवा मितान क्लब से 4 लाख युवाओं को जोड़ेगी सरकार, मिलेगा 1 लाख रुपए

रायपुर. भूपेश सरकार किसान और मजदूरों के बाद अब युवाओं के लिए राजीव युवा मितान क्लब (Rajiv Yuva Mitan Club) गठित करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने इसका वचुर्अल शुभारंभ किया। इसमें चरणबद्ध तरीके से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 13269 क्लब का गठन होगा। एक क्लब में 20 से 40 सदस्य होंगे। इसमें एक तिहाई महिलाएं और 15 से 40 आयु वर्ग के युवा शामिल होंगे। औसत 30 सदस्यों को भी जोड़े तो यह संख्या लगभग चार लाख होती है। ये क्लब संस्कृति, पर्यावरण व खेल जैसी रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे।

इसके लिए हर क्लब को तीन महीने में 25 हजार और सालभर में कुल 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। इसके सरकार ने बजट में 50 करोड़ का प्रावधान भी किया है। इस योजना के तहत 132.69 करोड़ रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी। वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र में युवाओं के लिए इस तरह की योजना शुरू करने का वादा भी किया था।

पहचान बनाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में मिलेगी मदद- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा, राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को अपनी पहचान कायम करने एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का अवसर मिलेगा। वह राज्य की प्रगति में सामाजिक रूप से जिम्मेदार, जागरूक और सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करने में सक्षम होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के युवा भारत के सपने को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरूआत हुई है।

यह भी पढ़ें: COVID-19: रायगढ़ ने बनाया रिकॉर्ड, 100 प्रतिशत आबादी को लगी कोरोना की पहली डोज

इसके माध्यम से हम नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहे हैं। इस योजना की शुरुआत कर हम अपने उस संकल्प को पूरा करने जा रहे हैं, जिसे हमने अपने जन घोषणा पत्र में शामिल किया था। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को संगठित करके उनकी ऊर्जा का उपयोग नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में करेंगे।

हर क्लब का होगा पंजीयन, निगरानी के लिए तीन समिति
इस योजना का संचालन खेल विभाग करेगा। विभागीय सचिव एनएन एक्का ने बताया, क्लब का पंजीयन फर्म एवं सोसायटी एक्ट के तहत होगा। योजना के क्रियान्वयन पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री स्तरीय समिति का गठन होगा। राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। जिला एवं अनुविभाग स्तर पर भी समितियां गठित की जाएंगी। जिलों के प्रभारी मंत्री जिला स्तरीय समिति के संरक्षक होंगे।

यह भी पढ़ें: कोरोना के संभावित तीसरी लहर के बीच बच्चों में वायरल फीवर के साथ दिखे ये लक्षण, तो न करें अनदेखी

यह भी पढ़ें: राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश में इकाई में मिल रहे कोरोना मरीज, छत्तीसगढ़ में अभी भी 30 से अधिक