scriptभजनलाल सरकार के इस मंत्री को आया हार्ट अटैक, SMS के ICU में भर्ती | minister Otaram Dewasi suffered a heart attack | Patrika News
जयपुर

भजनलाल सरकार के इस मंत्री को आया हार्ट अटैक, SMS के ICU में भर्ती

Minister Otaram Dewasi Heart Attack : राजस्थान में राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भजनलाल सरकार में एक मंत्री को हार्ट अटैक आने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

जयपुरMar 12, 2024 / 12:10 pm

Lokendra Sainger

otraam_dewasi_admit_in_sms.jpg

Minister Otaram Dewasi Heart Attack : राजस्थान में राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राजस्थान सरकार में देवस्थान मंत्री ओटाराम देवासी को एसएमएस अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री ओटाराम को हार्ट अटैक आने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सीएम भजन लाल शर्मा ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

बता दें कि मंत्री ओटाराम देवासी आज सुबह अपने निवास पर थे। तभी उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें एसएमएस अस्पताल लाया गया। जहां मालूम चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। अस्पताल में आईसीयू वार्ड में देवासी को भर्ती किया गया है। उनकी जांचे कराई जा रही है।

डॉक्टर्स की देखरेख में देवासी का इलाज हो रहा है। वहीं देवासी के हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में उनके शुभचितंकों की भीड़ लग गई है। जो उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।

भजनलाल सरकार में मंत्री ओटाराम देवासी सिरोही जिले की शिवगंज विधानसभा सीट से विधायक है। ओटाराम देवासी को एक फिर से प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। 58 वर्षीय ओटाराम देवासी ओबीसी देवासी वर्ग से आते हैं।


यह भी पढ़ें

PM मोदी राजस्थान आएंगे आज…युद्धाभ्यास में देखेंगे तीनों सेनाओं की ‘भारत शक्ति’



 

 

मंत्री ओटाराम देवासी ने राजनीति की शुरूआत 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी की केंद्र में सरकार के साथ हुई। जहां उन्हें पहली बार केंद्रीय ऊन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। जिसके बाद 2005 से 2008 तक प्रदेश की वसुंधरा राजे सरकार में पशुपालन बोर्ड के अध्यक्ष रहे।

 

 

वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले ओटाराम देवासी को पहली बार वसुंधरा राजे ने चुनावी मैदान में उतारा। उन्हें मुंडारा से सिरोही विधानसभा में संयम लोढ़ा के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए भेजा। 2013 में पुनः सिरोही से चुनाव लड़ा, जिसमें वह 24 हजार से अधिक वोटों से जीते और वसुंधरा राजे सरकार में गोपालन और देवस्थान बोर्ड विभाग के मंत्री बने। 2024 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के संयम लोढ़ा को 35 हजार से ज्यादा वोटों से हराया और अब भजनलाल सरकार में राज्यमंत्री बने।

Home / Jaipur / भजनलाल सरकार के इस मंत्री को आया हार्ट अटैक, SMS के ICU में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो