8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत के बेटे वैभव सहित इन नामों पर लगी मुहर, राजस्थान की 9 सीटों पर ऐलान जल्द

Ashok Gehlot Son Vaibhav Ticket Final : नई दिल्ली कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की दूसरी सोमवार को हुई बैठक में राजस्थान के करीब 9 उम्मीदवारों के नामों पर भी मुहर लगी जिसमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का जालोर सिरोही से टिकट पक्का हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 12 Mar 2024, 7:04 AM IST

cec_meeting.jpg

Second List of Congress : नई दिल्ली कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की दूसरी सोमवार को हुई बैठक में 5 राज्यों की करीब 68 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। इसमें राजस्थान के करीब 9 उम्मीदवारों के नामों पर भी मुहर लगी जिसमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का जालोर सिरोही से टिकट पक्का हो गया है।


बैठक में करीब 40 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। मध्यप्रदेश की करीब 17-18 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बनीं है। कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सबसे पहले उत्तराखंड की 5 सीटों पर चर्चा की गई। इसके बाद राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और असम की सीटों पर चर्चा की गई।


सूत्रों ने बताया कि अशोक गहलोत, सचिन पायलट और मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ चुनाव नहीं लड़ेंगे। दिग्विजय सिंह को लेकर स्थिति साफ नहीं है। वहीं गुजरात की 24, असम की 10, उत्तराखंड की 5 और दमन दीव की एक सीट पर चर्चा की गई है। कांग्रेस की दूसरी सूची जल्द जारी होगी।


जालोर-सिरोही से वैभव गहलोत, चूरू से राहुल कस्वां, बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल, जोधपुर से करण सिंह, झुंझुनूं से बृजेन्द्र ओला, अलवर से ललित यादव, भरतपुर से संजना जाटव, टोंक से हरीश मीणा, उदयपुर से ताराचंद मीणा





चूरू से सांसद राहुल कस्वां ने सोमवार को भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कस्वां लोकसभा का टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। चूरू से दो बार के सांसद कस्वां को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर राजस्थान कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे।


सीईसी की बैठक में राजस्थान की 13 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को चर्चा के लिए रखा। इनमें से झालावाड़-बारां, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ को होल्ड पर रखा गया है। हालांकि झालावाड़-बारां से प्रमोद जैन भाया और चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। वहीं श्रीगंगानगर सीट सीपीआई को दी जा सकती है।