8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी राजस्थान आएंगे आज…युद्धाभ्यास में देखेंगे तीनों सेनाओं की ‘भारत शक्ति’

PM Modi in Rajasthan today : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के जैसलमेर पहुंचेंगे। जहां पीएम मोदी तीनों सेनाओं की ओर से एकीकृत युद्धाभ्यास ‘भारत शक्ति’ देखेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 12 Mar 2024, 7:58 AM IST

pm_modi_in_rajasthan_today.jpg

Indian Army Exercise ‘Bharat Shakti : राजस्थान के जैसलमेर में देश की तीनों सेनाओं थलसेना, वायुसेना और नेवी का एकीकृत युद्धाभ्यास ‘भारत शक्ति’ मंगलवार को पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान स्वदेश में विकसित हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा।


सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार दोपहर 2.30 बजे फायरिंग रेंज में पहुंचेंगे। वहां 2.32 से 3.27 बजे तक यानी 55 मिनट की अवधि में तीनों सेनाओं की ओर से एकीकृत युद्धाभ्यास का प्रदर्शन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3.27 से 3.42 बजे तक यानी 15 मिनट तक प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को सम्बोधित करेंगे। उनका 3.50 बजे रेंज से प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।


जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री की जैसलमेर जिले में अगवानी करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार सुबह राजकीय विमान से जैसलमेर पहुंचेंगे।


साथ ही पीएम मोदी आज ही के दिन राजस्थानवासियों को बड़ी सौगात देने जा रहे है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी 750 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़ेंगे। जिसमें मोदी देशभर की रेलवे में 85 हजार करोड़ रूपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।



यह भी पढ़े : गहलोत के बेटे वैभव सहित इन नामों पर लगी मुहर, राजस्थान की 9 सीटों पर ऐलान जल्द