scriptदिग्विजय हारे हुए मोहरे..चाहते हैं कमलनाथ हटें और उनका बेटा आगे आए- वीडी शर्मा | BJP state president VD Sharma targeted Digvijay Singh | Patrika News
राजगढ़

दिग्विजय हारे हुए मोहरे..चाहते हैं कमलनाथ हटें और उनका बेटा आगे आए- वीडी शर्मा

दिग्गी के गढ़ में हुई बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय पर निशाना साधा…

राजगढ़Sep 08, 2021 / 07:05 pm

Shailendra Sharma

vd_sharma-digvijay.jpg

राजगढ़. दिग्विजय के गढ़ में हुई बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों के बैठक के दौरान एक तरफ जहां आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को जमकर घेरा। बैठक में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह को हारा हुआ मोहरा बताते हुए कहा कि अब दिग्विजय सिंह इस इंतजार में है कि कब कमलनाथ हटें और वो अपने बेटे को आगे लाएं। कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय को राष्ट्रीय समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर भी वीडी शर्मा ने निशाना साधा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के निशाने पर दिग्विजय
राजगढ़ में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को 3 सत्र में आयोजित किया गया। लंच के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भले ही दिग्विजय सिंह को आगामी समय के लिए कांग्रेस की रणनीति तय करने के लिए राष्ट्रीय समिति का अध्यक्ष बनाया हो। लेकिन जो व्यक्ति खुद के घर में हार रहा है। वह कांग्रेस को क्या जिताएगा। दिग्विजय सिंह अपने क्षेत्र में अप्रसांगिक हैं। यह वह खुद भी मान चुके हैं कि वह अपने क्षेत्र से नहीं जीत सकते। ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस यदि कोई जिम्मेदारी दे रही तो भाजपा के लिए इससे अच्छा क्या होगा। बीडी शर्मा ने आगे कहा दिग्विजय सिंह हारे हुए मोहरे हैं जो अब सिर्फ इंतजार में हैं की कमलनाथ कब हटें और उनके बेटे को आगे लाएं। भाजपा में यह सब नहीं होता की पिता राजनीति में है तो पुत्र को भी चुनाव लड़ाया जाए। लेकिन कांग्रेस में यह ऊपर से लेकर नीचे तक चल रहा है।

ये भी पढ़ें- दिग्विजय के गढ़ में भाजपा की बैठक, आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

खरीद फरोख्त के आरोपों पर भी दिया जवाब
वहीं कांग्रेस की तरफ से लगातार लगाए जाने वाले विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा भाजपा किसी को खरीदने वाली पार्टी नहीं है बल्कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, वह भाजपा की नीतियों के कारण हमारे साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि हम बूथ लेवल से लेकर राष्ट्र तक एक अभियान के माध्यम से काम करते हैं। जिसमें हर कार्यकर्ता की अपनी जिम्मेदारी होती है। हर कार्यकर्ता को उसके काम के हिसाब से महत्व दिया जाता है। यही कारण है कि लोग भाजपा से लगातार जुड़ रहे हैं और देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप भाजपा सामने आई है। बता दें कि राजगढ़ में होने वाली बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को लेकर कांग्रेस विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा था कि बैठक में विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के गुर सिखाए जाएंगे।

देखें वीडियो-

https://www.dailymotion.com/embed/video/x840vwi

Home / Rajgarh / दिग्विजय हारे हुए मोहरे..चाहते हैं कमलनाथ हटें और उनका बेटा आगे आए- वीडी शर्मा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो