scriptAccident News : राजगढ़ में यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार | rajgarh bus accident full of passengers overturned | Patrika News
राजगढ़

Accident News : राजगढ़ में यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार

MP Accident News : मध्यप्रदेश के राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक की मौत और 20 यात्री घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पुलिस पहुंची।

राजगढ़Jun 05, 2024 / 12:03 pm

Himanshu Singh

mp accident news
MP Accident News : मध्यप्रदेश के राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई और 20 यात्री घायल हैं। बस नेशनल हाईवे 52 से होकर भोपाल से जयपुर की ओर जा रही थी। तभी एमआर ट्रेवल्स की बस बड़ी पुलिया के पास अचानक से पलट गई। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी रॉन्ग साइड से आ रही थी। जिसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया।


कैसे हुआ हादसा


यह हादसा मंगलवार की रात 9 बजे का बताया जा रहा है। यहां एमआर ट्रैवल्स की बस राजगढ़ नेशनल हाईवे 52 से जा रही थी। तभी रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायलों को बस से बाहर निकाला गया। इस दौरान एक की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही शासन-प्रशासन के साथ स्थानीय विधायक भी पहुंचे।
क्या PM Modi की ‘गुगली’ पर ‘बोल्ड’ हुई कांग्रेस? MP में सफल हुआ मिशन-29

इधर बस में सवार एक कश्मीरी यात्री का कहना है कि मैं जयपुर के लिए बस में सवार हुआ था। बस भोपाल से शाम 7 बजे निकली थी। हम सभी लोग अपनी सीट पर सो रहे थे। तभी अचानक रात 9 बजे बस पलट गई। जिसमें 20 के आसपास यात्री घायल हुए थे। हादसे के वक्त बस में 40 यात्री मौजूद थे। जिसमें कई बच्चे और महिलाएं शामिल थे।

Hindi News/ Rajgarh / Accident News : राजगढ़ में यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार

ट्रेंडिंग वीडियो