scriptMP Election 2023: मतदाता बोले- नई सरकार से यही उम्मीद, पर्यटन के क्षेत्र में पहचान मिलें | rajgarh district narsinghgarh fort and tourist destination | Patrika News
राजगढ़

MP Election 2023: मतदाता बोले- नई सरकार से यही उम्मीद, पर्यटन के क्षेत्र में पहचान मिलें

सामूहिक भागीदारी से हम पर्यटन के क्षेत्र में शहर की खोई पहचान को पुर्नजीवित कर सकेंगे

राजगढ़Nov 24, 2023 / 10:59 am

Manish Gite

narsinghgarh-election.png

नरसिंहगढ़ शहर और आसपास क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए इसी दृष्टि से यहां योजनाएं धरातल पर उतारे जाने की जरूरत है। लंबे समय से पर्यटन विकास को लेकर योजनाएं तो तैयार की जा रही है। लेकिन उनका उचित ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में पर्यटन के लिए बनाई गई योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन किए जाने की क्षेत्रवासी मांग उठा रहे है। हालांकि दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने अपने संकल्प पत्र में शहर को पर्यटन नक्शे पर उबारने, नरसिंहगढ़ महोत्सव दोबारा प्रारंभ करने जैसे वादे किए है।

लोग भी नए विधायक से शहर को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किए जाने की उम्मीद लगाए बैठे है। शहर को पर्यटन के रूप में विकसित होता देखना हर व्यक्ति चाहता है। हमने देखा भी है कि नरसिंहगढ़ महोत्सव के दौरान हर नागरिक अपने स्तर से पर्यटन स्थलों को सहेजने में जुट गया है। ऐसे में नए विधायक को भी सामूहिक भागीदारी बढ़ाते हुए शहर को पर्यटन पहचान दिलाने गंभीरता से काम करने होंगे।

ऐतिहासिक, पुरातात्विक धरोहर से संपन्न क्षेत्र

नरसिंहगढ़ शहर का ऐतिहासिक किला, जलमंदिर, बड़ा महादेव, छोटा महादेव अनेक रियासतकालीन मंदिर, चिढ़ी खो अभ्यारण्य, कोटरा की गुफाएं, हाजीवली दरगाह, सोलहखंभ, सांका श्याम जी मंदिर, ढींग देव आदि वे स्थान है जो पर्यटन की दृष्टि से संपन्न है। जरूरत है तो इन्हें संरक्षित और सहेजे जाने की। पार्वती रेसई बांध बनने के बाद पानी के बीचोंबीच संरक्षित किए जा रहे श्यामजी मंदिर क्षेत्र भी आने वाले समय में बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र बनने जा रहा है। हालांकि वर्तमान में यह सभी ऐतिहासिक स्थल उपेक्षा के शिकार है। जिनको वृहद स्तर पर सुव्यवस्थित किए जाने से यहां पर्यटन विकास होगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

मतदाता बोले

पर्यटन से भरपूर शहर को उसकी वास्तविक पहचान टूरिज्म घोषित होने से ही मिल सकती है। नए विधायक से भी हमें उम्मीद है कि वह पूरी जिम्मेदारी के साथ इस दिशा में प्रयास करेंगे। सभी की सामूहिक भागीदारी से हम पर्यटन के क्षेत्र में हमारे शहर की खोई पहचान को पुर्नजीवित कर सकेंगे।
-बाबूभाई, समाजसेवी

हमारे शहर को प्रकृति का पूरा आशीर्वाद है। यहां की सुंदरता के कारण सालभर पर्यटन यहां आते है। लेकिन पर्यटकों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने से हमारी रंगत फीकी पड़ जाती है। इसलिए पर्यटन स्थलों को सहेजने, संवारने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी सुविधाएं विकसित हो।
-श्याम भिलाला, पर्यावरण प्रेमी

हमें विरासत में सबकुछ मिला है। जरूरत है तो इसे संवारने की। नरसिंहगढ़ महोत्सव जैसे आयोजन हमारी पर्यटन योजनाओं को गति देने में मील का पत्थर साबित हो सकते है। इसलिए नए विधायक को सबसे पहले महोत्सव की शुरूआत कर आगे पर्यटन विकास के लिए कदम बढ़ाने होंगे।
-पं.दीपेन्द्र शर्मा, पुजारी मंदिर श्री जमात

मालवा का काश्मीर की उपाधि से अलंकृत शहर को उसकी पहचान मिले। केवल दावे और वादों तक ही हमारे प्रयास सिमटकर न रह जाए। मेरा विश्वास है कि इस दिशा में यदि विधायक स्तर से प्रयास होंगे तो सभी नगरवासी आगे आकर इसमें सहयोग करेंगे।
-भूपेन्द्र मिश्रा, गायत्री परिवार

Hindi News/ Rajgarh / MP Election 2023: मतदाता बोले- नई सरकार से यही उम्मीद, पर्यटन के क्षेत्र में पहचान मिलें

ट्रेंडिंग वीडियो