दरअसल, स्कूल में बच्चों की प्रार्थना चल रही थी। तभी वहां सामने खड़े बच्चे गायत्री मंत्र बोलने लगे। इस पर शिक्षक दुष्यंत राणा पहुंचे और उन्हें डांटने लगे, कहा कि तुम्हें किसने बोला रुकने का, किसने बोला यह मंत्र बोलने का? यह पूरा घटनाक्रम स्कूल के ही एक शिक्षक ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। बाद में जिस शिक्षक ने वीडियो बनाया उसे भी फटकार लगाई गई। इस बीच स्कूल के बच्चों ने एक शिक्षिका पर आरोप लगाए गए कि वे स्कूल में नमाज भी पढ़ती हैं। इधर, शिक्षक दुष्यंत राणा का कहना है कि मेरा कोई इरादा मंत्र रोकने या बंद कराने का नहीं था। शासन के निर्देश अनुसार ही मैंने बात की। सप्ताह में एक दिन मंत्र बोलने का शेड्यूल है बस वही मैं कह रहा था। हालांकि शिक्षक से लिखित जवाब शिक्षा विभाग और एसडीएम ने मांगा है। एसडीएम ने कहा कि अब स्कूल में रोजाना गायत्री मंत्र कराया जाएगा।