scriptCG Naxal News: खूनखराबा कर कर के तंग आ गया था ये 2 लाख का इनामी नक्सली, कर दिया आत्मसमर्पण | CG Naxal News: 1 Maoist surrenders | Patrika News
राजनंदगांव

CG Naxal News: खूनखराबा कर कर के तंग आ गया था ये 2 लाख का इनामी नक्सली, कर दिया आत्मसमर्पण

CG Naxal News: वर्ष 2021 मौजा कोपर्शी वन क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में शामिल। वर्ष 2022 मौजा पेनगुंडा वन क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में शामिल।

राजनंदगांवJun 11, 2024 / 06:08 pm

Shrishti Singh

CG Naxal News

CG Naxal News: दो लाख रुपए का इनामी नक्सली ने गढ़चिरौली पुलिस और सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसर्मण कर दिया है। पुलिस ने बताया कि सरकार द्वारा घोषित आत्मसमर्पण योजना के कारण और हिंसा के जीवन से तंग आकर उन्होंने आत्मसमर्पण किया है। आत्म समर्पण करने वाला माओवादी किशोर ऊर्फ मुकेश पेन्टा कन्नाके उम्र 37 साल नेलगुंडा, तह. भामरागड जिला गढ़चिरौली का रहने वाला है। उस पर महाराष्ट्र सरकार ने दो लाख रुपए का इनाम रखा था।

यह भी पढ़ें

CG Naxal: धमाका करने वाले नक्सलियों को जवानों ने पकड़ा, 9 आतंकी गिरफ्तार, बड़े वारदातों में थे शामिल

समर्पित माओवादी वर्ष 2014 में बतौर जनमिलिशिया सदस्य (भामरागढ दलम) के रुप में भरती होकर 2015 तक कार्यरत था। वर्ष 2015 में डीएकेएमएस (दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघटना) में अध्यक्ष पद पर पदोन्नोत होकर 2018 तक कार्यरत था। वर्ष 2018 में आरपीसी (रक्षा पार्टी कमिटी/रिवॉल्युशनरी पिपल काउंसिल) में सदस्य के रुप मे 2015 तक कार्यरत था।

वर्ष 2022 से भामरागढ़ दलम में सदस्य और आरपीसी (रक्षा पार्टी कमिटी/रिवॉल्युशनरी पिपल काउंसिल) के अध्यक्ष पद पर पदोन्नत होकर अब तक कार्यरत था। उक्त माओवादी पर वर्ष 2017 मौजा दरबा गाव के पहाड़ी वन क्षेत्र में हुए मुठभेड में सीधे तौर पर शामिल था। वर्ष 2021 मौजा कोपर्शी वन क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में शामिल। वर्ष 2022 मौजा पेनगुंडा वन क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में शामिल।

तीन लोगों की हत्या में शामिल

इसके अलावा वर्ष 2015 मौजा मलमपोड्डुर गांव के तालाब के पास रास्ते पर एक निर्दोष व्यक्ति के खून में शामिल था। वर्ष 2018 मौजा गोंगवाडा गांव के टी र्पॉइंट के पास एक निर्दोष महिला की हत्या में शामिल था। वर्ष 2019 मौजा जुव्ही नाले के पास एक निर्दोष व्यक्ति के खून में शामिल था। वर्ष 2023 मौजा पेनगुंडा से गोंगवाडा जानेवाले कच्चे रास्ते पर एक निर्दोष व्यक्ति के खून में शामिल था।

यह भी पढ़ें

CG Naxal: जवानों का मानसून ऑपरेशन शुरू, हार्डकोर नक्सली होंगे टारगेट, 2000 स्पेशल फोर्सेस ट्रेंड

CG Naxal News: चार जगह की थी आगजनी

वर्ष 2021 मौजा मरकणार से मुरुमभूशी रास्ते के वनक्षेत्र में वाहनों की आगजनी, वर्ष 2022 मौजा बोटनफुंडी से विसामुडी गांव के रास्ते के वनक्षेत्र में वाहनाें की आगजनी, वर्ष 2022 मौजा पेनगुंडा गांव के रास्ते के वनक्षेत्र में जेसीबी व ट्रैक्टर वाहनाें में आगजनी, वर्ष 2023 मौजा हिद्दुर गांव के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे 4 वाहनों (1 जेसीबी, 3 ट्रैक्टर) की आगजनी में शामिल था। इसके अलावा अन्य हिंसात्मक मामलों को अंजाम दिया था।

Hindi News/ Rajnandgaon / CG Naxal News: खूनखराबा कर कर के तंग आ गया था ये 2 लाख का इनामी नक्सली, कर दिया आत्मसमर्पण

ट्रेंडिंग वीडियो