राजनंदगांव

CG Fraud: मंत्रालय व नर्स पद पर नौकरी लगाने का दिया झांसा, 12 लाख की कर दी धोखाधड़ी

CG Fraud: आरोपियों द्वारा किसी को नौकरी नहीं लगाया गया है। रुपए वापस मांगने पर आरोपी चंदन विश्वास द्वारा 1 लाख रुपए रूपये प्रार्थी रमेश, अभ्यार्थी उत्तम सिन्हा को 50 हजार रुपए वापस कर दिए।

less than 1 minute read
प्रधान पाठक से 20 लाख की ठगी (photo source- Patrika)

CG Fraud: वनांचल क्षेत्र मोहगांव थाना में कुछ लोगों को न्यायालय, मंत्रालय, वार्ड ब्वॉय, नर्स व चपरासी के पद पर नौकरी लगाने के नाम 12 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थियों ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी चंदन विश्वास निवासी आरडीए कॉलोनी बोरिया खुर्द थाना टिकरापारा जिला रायपुर एवं रमेश कुमार देवांगन ग्राम पैलीमेटा के द्वारा मिलीभगत कर चपरासी, नर्स, वार्ड ब्वॉय, न्यायालय व मंत्रालय में कप्यूटर ऑपरेटर, फॉरेस्ट गार्ड में नौकरी लगाने के नाम पर 10 अभ्यार्थियों से 13 लाख 50 हजार रुपए लिया गया है।

50 हजार वापस किए

शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों द्वारा किसी को नौकरी नहीं लगाया गया है। रुपए वापस मांगने पर आरोपी चंदन विश्वास द्वारा 1 लाख रुपए रूपये प्रार्थी रमेश, अभ्यार्थी उत्तम सिन्हा को 50 हजार रुपए वापस कर दिए। शेष राशि 12 लाख रुपए न देकर नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। आरोपाी चंदन विश्वास ने प्रार्थियों से 2 से तीन लाख रुपए लिए हैं।

Published on:
06 May 2025 01:03 pm
Also Read
View All
रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का किया शुभारंभ, मैनपाट में पर्यटन के विकास हेतु 1 करोड़ तथा सीतापुर में सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड के निर्माण हेतु घोषणा

ACL cricket tournament: अंबिकापुर चैंपियंस लीग डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल, 10 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

Mainpat festival 2026: सीएम ने किया मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, कहा- सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को दिखाने का ये है माध्यम

Teachers Reel controversy: शासकीय कर्मचारियों के रील्स बनाने पर सख्ती, DEO का कड़ा आदेश जारी

अगली खबर