22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Surajpur / Job fraud: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 2 सगे भाइयों से 1.98 लाख रुपए की ठगी, रेलवे के बाबू का खास होने की कही थी बात

Job fraud: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 2 सगे भाइयों से 1.98 लाख रुपए की ठगी, रेलवे के बाबू का खास होने की कही थी बात

Job fraud: आरोपी ने दोनों भाइयों से 4 लाख रुपए की की थी डिमांड, 2 लाख 68 हजार रुपए दे चुके थे दोनों, नौकरी नहीं मिलने पर लौटाए थे 70 हजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 4 May 2025, 9:05 PM IST

Job fraud: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 2 सगे भाइयों से 1.98 लाख रुपए की ठगी, रेलवे के बाबू का खास होने की कही थी बात

2 brothers

बिश्रामपुर. रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने (Job fraud) के नाम पर 2 सगे भाइयों से 1 लाख 98 हजार 600 रुपए की ठगी की गई है। दोनों भाइयों को जब काफी इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने रविवार को पुलिस की शरण ली। इस मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत आमगांव निवासी रामनयन के दोनों पुत्र बाबूलाल व बाल रूप सरकारी नौकरी (Job fraud) पाने की उम्मीद में ग्राम पंचायत ठाकुरपुर निवासी अज्जू सिंह पिता बुढऩ के संपर्क में आए थे। अज्जू सिंह ने खुद को रेलवे विभाग के लिपिक सुदामा दास से गहरा परिचय होना बताया।

उसने दोनों भाई की रेलवे में नौकरी लगवाने (Job fraud) हेतु 4 लाख रुपए में सौदा तय किया था। इसके एवज में आरोपी अज्जू सिंह को पीडि़त भाइयों ने एडवांस के रूप में 2 लाख 68 हजार 600 रुपए दिए थे। फिर दोनों भाइयों की नौकरी नहीं लगने पर आरोपी अज्जू सिंह द्वारा फोन पे व नकदी के रूप में 70 हजार रुपए वापस करके शेष राशि को धीरे-धीरे वापस करने की बात कही गई थी।

इसके बाद कुछ महीनों उपरांत जब दोनों भाइयों ने अपनी शेष राशि को वापस मांगा तो आरोपी द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए राशि वापस करने से मना कर दिया गया। इस पर रविवार को ठगी के शिकार (Job fraud) हुए दोनों भाइयों ने जयनगर थाना पहुंचकर मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है।

ये भी पढ़ें: CG road accident: Video: भाजपा विधायक के देवर की सडक़ हादसे में मौत, ट्रैक्टर चलाकर खेत की ओर जाते समय हुई दुर्घटना

Job fraud: पुलिस को इस बात का भी शक

आरोपी द्वारा रेलवे विभाग में 4 पद में से 2 पदों पर दोनों भाइयों (Job fraud) की नियुक्ति कराए जाने का झांसा दिया गया था। पुलिस को शक है कि आरोपी किसी बड़े फर्जीवाड़ा रैकेट का हिस्सा हो सकता है, जो युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता है। मामले की तह तक जाने तथा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।