scriptसरकार गिरते ही 6 बार के सांसद की उपचुनाव में हो गई ऐसी हालत, इतिहास में दर्ज है ये चुनावी किस्सा | Govt fell, situation of a 6-time MP became such in by-election | Patrika News
राजनंदगांव

सरकार गिरते ही 6 बार के सांसद की उपचुनाव में हो गई ऐसी हालत, इतिहास में दर्ज है ये चुनावी किस्सा

Lok sabha elections 2024: पूर्व सांसद अशोक शर्मा ने ‘पत्रिका’ से चर्चा करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और लोकसभा चुनाव में टिकट दी।

राजनंदगांवApr 08, 2024 / 08:00 am

Shrishti Singh

lok_sabha.jpg
मोहनदास कुलदीप। CG Political News: राजनांदगांव लोकसभा सीट में सबसे ज्यादा 6 बार खैरागढ़ से सांसद बने है। खैरागढ़ से सांसद चुने हैं। उस समय चुनावों में खैरागढ़ राज घराने की तूती बोलती थी। ऐसे में खैरागढ़ राज परिवार से जुड़े तीन बार के सांसद और राजा शिवेंद्र बहादुर को 1996 में राजनांदगांव के भाजपा प्रत्याशी अशोक शर्मा ने पटखनी दे दी थी, लेकिन वे सांसद की कुर्सी में ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाए थे। क्योंकि 1998 में गठबंधन कर भाजपा द्वारा केंद्र में सत्ता में आई वाजपेयी सरकार एक वोट के कारण गिर गई थी। फिर से उपचुनाव हुआ और मोतीलाल वोरा यहां सांसद चुनकर आए, लेकिन एक साल बाद 1999 में फिर से चुनाव हुआ और मोतीलाल वोरा को कवर्धा के डॉ. रमन सिंह ने हरा दिया।
पूर्व सांसद अशोक शर्मा ने ‘पत्रिका’ से चर्चा करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और लोकसभा चुनाव में टिकट दी। उस समय राज्य और केंद्र में भाजपा की कहीं भी सरकार नहीं थी, ऐसे में खैरागढ़ के राजा शिवेंद्र बहादुर को हराना बड़ी बात थी।
यह भी पढ़ें

बिना हथियार के पुलिस के पास पहुंचे नक्सली, बोले- भटक गए थे…. अब सरेंडर करना चाहते है

लोकसभा क्षेत्र का अस्तित्व बनने के बाद अब तक हुए 16 चुनावों में 10 बार संसदीय मुख्यालय राजनांदगांव से सांसद चुने गए। इसके बाद तीन बार कवर्धा को मौका मिला है, जबकि तीन बार बाहरी प्रत्याशी सांसद चुने गए। यहां खैरागढ़ से छह बार सांसद चुनकर दिल्ली तक पहुंचे है।
वर्ष सांसद निवासी

2019 संतोष पांडेय कवर्धा

2014 अभिषेक सिंह कवर्धा

2007 देवव्रत सिंह खैरागढ़

2009 मधुसूदन यादव राजनांदगांव

2004 प्रदीप गांधी डोंगरगांव

1999 डॉ. रमन सिंह कवर्धा
1998 मोतीलाल वोरा दुर्ग

1996 अशोक शर्मा राजनांदगांव

1992 शिवेंद्र बहादुर खैरागढ़

1989 धरमपाल गुप्ता दुर्ग

1984 शिवेंद्र बहादुर खैरागढ़

1980 शिवेंद्र बहादुर खैरागढ़

1977 मदन तिवारी डोंगरगांव
1971 रामसहाय पांडेय मुंबई

1967 पद्मावती देवी खैरागढ़

1962 वीरेंद्र बहादुर खैरागढ़

पूर्व सांसद शर्मा ने बताया कि तब और अब के चुनाव में बहुत अंतर आ गया है। पहले सीमित संसाधन हुआ करते थे। वे बताते हैं कि भले ही वे दो साल ही सांसद रहे, लेकिन पूरी पारदर्शिता के साथ जनता की सेवा किया। इसका जनता और पार्टी पर अमिट छाप रही।
राजनांदगांव जिला पहले दुर्ग जिले का हिस्सा हुआ करता था। 26 जनवरी 1973 को अलग होकर राजनांदगांव जिला अस्तित्व में आया था। 2009 से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। इस बार भाजपा की नजर जीत का चौका लगाने पर है। 1957 में इस सीट पर पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ। तब से लेकर 1971 तक यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही। इसके बाद 1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार ने यहां से जीत दर्ज की। इसके बाद कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा की जीत होती रही।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: इस सीट पर हर बार मुंह की खाई कांग्रेस, हार का रिकॉर्ड देख राहुल, सोनिया पकड़ लेंगे सिर

2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के संतोष पांडे ने कांग्रेस के भोला राम साहू को 1,11,966 वोटों से हराया था। संतोष पांडे 662,387 यानी 51 फीसदी वोट मिले थे। जबकि भोला राम साहू को 550,421 यानी 42% वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, तीसरे नंबर पर बीएसपी की रविता लकरा रही थीं। रविता को 17,145 हजार वोट मिले थे। वहीं, 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के अभिषेक सिंह ने कांग्रेस के कमलेश्वर वर्मा को 2,35,911 वोटों से हराया था। अभिषेक सिंह को 6,43,473 वोट मिले थे। जबकि वर्मा को 4,07,562 वोट प्राप्त हुए थे। भाजपा के मधुसूदन यादव भी सांसद रह चुके हैं।





Home / Rajnandgaon / सरकार गिरते ही 6 बार के सांसद की उपचुनाव में हो गई ऐसी हालत, इतिहास में दर्ज है ये चुनावी किस्सा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो