scriptघर में घुसकर अधेड़ महिला के साथ किया ऐसा घटिया काम, खून से लथपथ मिली लाश | Woman murdered in Rajnandgaon, Police filed FIR | Patrika News
राजनंदगांव

घर में घुसकर अधेड़ महिला के साथ किया ऐसा घटिया काम, खून से लथपथ मिली लाश

ठाकुरटोला निवासी 55 वर्षीय महिला सुखबाई पति स्व. भादूराम सतनामी का शव घर में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के सिर पर फावड़ा से हमला कर हत्या (Murder) की गई है। (Rajnandgaon news)

राजनंदगांवJul 21, 2019 / 12:38 pm

Dakshi Sahu

murder

घर में घुसकर अधेड़ महिला के साथ किया ऐसा घटिया काम, खून से लथपथ मिली लाश

राजनांदगांव/डोंगरगढ़. बोरतलाव थाना क्षेत्र के ठाकुरटोला गांव में एक महिला की फावड़ा से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या (Murder) करने वाले आरोपी अज्ञात हंै। पुलिस धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है। (Rajnandgaon news)
Read more: नव विवाहिता ने थानेदार से कहा, साहब… मुझे मेरे पति से बचा लीजिए, बनाता है अप्राकृतिक संबंध, हर दिन करता है यही डिमांड

ग्रामीणों ने दी घटना की सूचना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठाकुरटोला निवासी 55 वर्षीय महिला सुखबाई पति स्व. भादूराम सतनामी का शव घर में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के सिर पर फावड़ा से हमला कर हत्या की गई है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
आरोपियों का पता नहीं चला
पुलिस मौके पर पहुंची और विवेचना में जुट गई। मृतक महिला सुखबाई अपने घर में अकेली रहती थी। उसका पुुत्र सेंदरी गांव में रहता है। उन्होंने बताया कि महिला की अज्ञात आरोपियों ने फावड़ा से हमला कर हत्या किया है। हत्या के कारण व आरोपियों का पता नहीं चला है। (Rajnandgaon news)
Read more: स्कूल जाने निकली चार नाबालिग लड़कियां घर से भागी, आधी रात बंद कमरे में मिली लड़कों के साथ, परिजनों के उड़े होश

मामला दर्ज
पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है। बोरतलाव टीआई बीआर ठाकुर ने बताया कि ठाकुरटोला गांव में एक महिला की फावड़ा से हमला कर हत्या की गई है। आरोपी का पता नहीं चला है। मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
(Rajnandgaon news)

Chhattisgarh Rajnandgaon से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Rajnandgaon / घर में घुसकर अधेड़ महिला के साथ किया ऐसा घटिया काम, खून से लथपथ मिली लाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो