28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING : लाठियों से पीट पीट कर युवक की कर दी हत्या : मरने से पहले पुलिस को दे दी सूचना

चारों हमलावर फरार, पुलिस कर रही तलाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Laxman Singh Rathore

•

Updated: 3 May 2018, 8:18 AM IST

Rajsamand,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand news in hindi,Rajsamand police,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,Crime News rajsamand,

भीम. शक्करगढ़ में हाइवे किनारे पेट्रोल पम्प के पास मंगलवार रात चार लोगों ने मिलकर बोलेरो सवार युवक की लाठियों से पीट पीट कर हत्या कर दी। मारपीट के दौरान गंभीर घायल युवक ने देवगढ़ पुलिस को सूचित कर दिया, जिसे पर हाइवे मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक घायल ने दम तोड़ दिया। संगीन वारदात पर बुधवार सुबह पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

पुलिस के अनुसार रोड़ा, नोखा (बीकानेर) निवासी पप्पूराम पुत्र गेनाराम विश्नोई ने रिपोर्ट दी। बताया कि मंगलवार रात साढ़े 11 बजे उसका भाई रोड़ा, नोखा, (बीकानेर) निवासी बनवारीलाल (32) पुत्र गेनाराम विश्नोई कार में खुमाराम व कहारी निवासी रमेश सालवी के साथ शक्करगढ़ में पेट्रोल पम्प पर डीजल भरवाने के लिए कार मोड़ी। तभी घात लगाकर बैठे होटल संचालक मुकेश गर्ग उसकी पत्नी मंजू, पुत्र ललित व उसके भाई हंसराज ने ताबड़ तोड़ कार पर लाठियों से हमला कर दिया। कार से शीशे फुट गए और एकाएक हुए हमले से घबराए सरवानिया निवासी खुमाराम व रमेश सालवी उतर कर भाग निकले। दोनों ने पास स्थित होटल पर बनवारी के भाई को सूचना दी। इधर, लाठियों के वार से घायल अवस्था में बनवारी ने देवगढ़ थाने को सूचित कर दिया। इस पर हाइवे मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर फरार हो गए और बनवारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस पर मध्य रात को भीम डीएसपी जिनेन्द्र कुमार, सीआई लाभुराम विश्नोई, देवगढ़ थाना प्रभारी राजेन्द्र गोदारा मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे गए और शव को भीम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करने के साथ ही आरोपितों की तलाश शुरू कर दी, मगर बुधवार देर शाम तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया।


थाने में रिपोर्ट दिलाने की थी द्वेषता
बताया कि पेशे से यातायात सलाहकार बनवारीलाल विश्नोई शक्करगढ़ निवासी लक्ष्मण सिंह का लाइसेंस बनवाने पर उससे शुल्क लेने के लिए मिठू सिंह की होटल पर गया, जहां लाइसेंस का शुल्क दे दिया। तभी होटल पर सिगरेट के पैसे देने की बात को लेकर शक्करगढ़ निवासी मुकेश गर्ग ने खुमाराम से मारपीट कर दी। इस पर बनवारी लाल न बीच बचाव कर खुमाराम को पप्पूराम के साथ जंभेश्वर होटल पर ले गए, जहां कुछ देर विश्राम किया। कुछ देर बाद खुमाराम के सीने में दर्द होने पर बनवारी लाल ने मुकेश के खिलाफ देवगढ़ थाने में मारपीट की रिपोर्ट देने की सलाह दी। उसके बाद बनवारीलाल के साथ खुमाराम देवगढ़ थाने पहुंचे, जहां मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दे दी। फिर रात करीब साढ़े 11 बजे वापस लौटते वक्त शक्करगढ़ में तुलसी पेट्रोल पम्प के पास घात लगा कर बैठे मुकेश गर्ग ने उसकी पत्नी, बेटे व भाई के साथ मिलकर लाठियों से हमला कर दिया।


सिर में गंभीर चोट, निकल आए खून
हमलावरों ने कार पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे कार के शीशे फुट गए और बनवारीलाल के सिर में गंभीर चोट लगने से खून निकल गए। एक के बाद एक लाठी के वार से बनवारीलाल को कार से उतरने का भी वक्त नहीं मिल पाया और व बुरी तरह से घायल होकर नीचे गिर पड़ा।


हत्या का मामला दर्ज
शक्करगढ़ में बनवारीलाल की हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लाभुराम विश्नोई, थाना प्रभारी भीम

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग