script‘पत्रिका ने महिलाओं के हक को हमेशा आवाज दी’ | Talk show on Karpoor Chandra Kulish Jayanti, founder of Patrika group | Patrika News
राजसमंद

‘पत्रिका ने महिलाओं के हक को हमेशा आवाज दी’

पत्रिका समूह के संस्थापक कर्पूरचन्द्र कुलिश जयंती पर देवगढ़ में टॉक-शो

राजसमंदMar 21, 2021 / 11:38 am

jitendra paliwal

relmaga_2.jpg
देवगढ़. पत्रिका समूह के संस्थापक कर्पूरचंद कुलिश की जयंती पर यहां कॅरियर महिला मण्डल के सहयोग से ‘महिलाओं की वैचारिक दृढ़ताÓ विषयक टॉक-शो हुआ।
इस मौके पर पत्रिका समूह की पत्रकारिता की विकास यात्रा पर चर्चा कर वक्ताओं ने कहा कि अखबार सदैव स्वतंत्र हो। उस पर किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति का प्रभाव न रहे। लेखनी पर कोई बंदिश ना रहें। निष्पक्षता और निर्भीकता के इन्हीं सैद्धांतिक बीजों का श्रद्धेय कर्पूरचन्द्र कुलिश ने रोपण किया, जो समय के साथ पाठकों के विश्वास में भी तब्दील होता गया।
टॉक शो की अध्यक्षता मण्डल संरक्षक डॉ. सुमिता जैन ने की। इस मौके पर महिलाओं द्वारा वैचारिक दृढ़ता, निर्भिकता बनाए रखने, जनहित को सर्वोपरि रखने एवं समाजबोध के साथ व्यवसाय के सिद्धान्तों पर विचार-विमर्श कर कुलिशजी का स्मरण किया गया। महिलाओं ओर युवतियों ने महिला सशक्तिकरण,बालिका शिक्षा, बाल विवाह, सामाजिक बुराइयों को लेकर चिंतन किया।

सामाजिक कुरीतियां महिलाओं को कमजोर बनाती है। सभी को अब सामाजिक बदलाव को स्वीकार कर महिलाओं को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना पड़ेगा, तभी महिला सशक्तिकरण का सपना साकार होगा।
भावना पालीवाल, सामाजिक कार्यकर्ता
बाल विवाह से कई जिंदगियां ही नहीं, पूरे के पूरे परिवार बर्बाद होते हैं। प्रशासन को, संस्थाओं को, आमजन को निगरानी रखते हुए कठोर निर्णय लेने होंगे, तभी बदलाव आएगा।
डॉ. सुमिता जैन

हर लड़की के लिए शिक्षा जरूरी है, ठीक वैसे ही सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी आवश्यक है। इससे न केवल उनके मन से असुरक्षा का डर खत्म होगा, बल्कि उनका मनोबल और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
निशा चुण्डावत
महिलाओं को हक दिलाने, उनकी आवाज उठाने के लिए पत्रिका समूह ने समय-समय पर अभियान चलाए। पाठकों को इसके सच पर विश्वास है।
रेखा सोनी

हमें निडर होकर कठिनाइयों का सामना करना चाहिए। हम अपनेआप में बहादुर हैं। अगर आप दृढ़ संकल्पित हों तो कुछ भी हासिल करना मुश्किल नहीं है।
अवंतिका शर्मा
अमरपुरा स्कूल में बच्चों ने रोपे पौधे
रेलमगरा. पत्रिका समूह के संस्थापक कुलिशजी की जयंती पर उपखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, अमरपुरा के प्रांगण में शनिवार को विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। गुलाब, सफेदा, शीशम, नीम, आशापाल, अनार सहित एक दर्जन से ज्यादा पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने बच्चों को जयपुर में विकसित किए गए कुलिश वन के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। इस दौरान शारीरिक शिक्षक और गोवर्धनलाल चौधरी, राजेंद्र कुमार शर्मा, मुनेश कुमार, इंद्राज सुथार, भैरुलाल कुमावत, शंकर ठाकुर, रतनलाल रेगर तथा स्टॉफ मौजूद था।

Home / Rajsamand / ‘पत्रिका ने महिलाओं के हक को हमेशा आवाज दी’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो