वहीं, सपा सांसद आजम खान के खिलाफ अब तक 81 केस दर्ज हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी चल रही है। साथ ही आजम खान के करीबियों के नाम भी हिस्ट्रीशीट में दर्ज किए जा सकते हैं। उन पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जा सकता है। इस बारे में डीएम आंजनेय कुमार सिंह का कहना है कि गैंगस्टर एक्ट लगाने को लेकर फिलहाल उनसे कोई चर्चा नहीं की गई है। वहीं, एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा का कहना है कि आजम खान पर दर्ज मामलों में कई गंभीर केस भी हैं। उनके खिलाफ दो मामलों में जमानती वारंट है।