सपा नेता ने डीएम मेरठ के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। जिसमें उन्होंने प्रतिभावान खिलाड़ियों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सचिन चौधरी ने देश के लिए कई मेडल जीते। देश का नाम रोशन किया है, लेकिन आज जब वह तीन दिन से धरने पर बैठे हैं, उनकी सुध लेने कोई नहीं आ रहा है। सरकार के नुमाइंदे भी पता होने के बाद कुछ नहीं कर रहे है।