scriptरामपुर में बच्चों के विवाद में दाे पक्षों के बीच फायरिंग, हथियारों के साथ तीन लाेग माैके से गिरफ्तार | Firing between two parties in children's dispute in Rampur | Patrika News
रामपुर

रामपुर में बच्चों के विवाद में दाे पक्षों के बीच फायरिंग, हथियारों के साथ तीन लाेग माैके से गिरफ्तार

पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कियाहथियारों के साथ तीन लोग माैके से गिरफ्तार

रामपुरApr 23, 2021 / 06:39 pm

shivmani tyagi

rampur.jpg

rampur police

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रामपुर rampur बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव के बाद फायरिंग हाे गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार भी मिले हैं। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस rampur police ने दोनों पक्षों के करीब 26 लोगों के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें

किल्लत के बीच गाजियाबाद में शुरू हुआ ऑक्सीजन लंगर, जाओं और हाे जाए भर्ती

घटना थाना टांडा के क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा की है। एडिशनल एसपी संसार सिंह के अऩुसार बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच कुछ कहासुनी हुई बाद में पथराव हाे गया फिर गोलियां भी चल गई। घटना की जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची तो गोलियां चलाने वाले लोग पुलिस पर भी हमलावर हो गए। पुलिस टीम ने हिम्मत दिखाते हुए दोनो पक्षों के तीन तीन आरोपियों को घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें

शरीर का तापमान बढ़ना या फिर छींक आना कोरोना के लक्षण नहीं, पढ़े पूरी खबर



गाँव के लोगों का कहना है कि प्रधानी के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। पुलिस चुनावी रंजिश को छुपा रही है।गांव में पहले भी यह झगड़ा हो चुका है। दोनों पक्षों के लोग अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। अगर पुलिस समय रहते इस मामले में उचित कार्रवाई कर देती ताे यह हालात नहीं बनते।

Home / Rampur / रामपुर में बच्चों के विवाद में दाे पक्षों के बीच फायरिंग, हथियारों के साथ तीन लाेग माैके से गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो