रामपुर

एंटी रोमियो टीम की महिला पुलिसकर्मियों से मनचलों ने की छेड़छाड़, जानिये फिर क्या हुआ, देखें Video

Highlights- रामपुर जिले के पंक्षी विहार पार्क की घटना- ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाहियों व दरोगा से छेड़छाड़- पुलिस ने 8 मनचलों को किया गिरफ्तार

रामपुरOct 02, 2019 / 04:56 pm

lokesh verma

रामपुर. प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कराने वाली एंटी रोमियो स्क्वाॅयड टीम खुद सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला रामपुर का है जहां पंक्षी विहार में ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाहियों व दरोगा से 8 मनचलों ने छेड़छाड़ की है। इतना ही नहीं इन महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी भी की गर्इ है। हालांकि इस दौरान महिला कांस्टेबल और दरोगा ने हिम्मत दिखाते हुए सभी 8 मनचलों को गिरफ्तार करके कोतवाली गंज पुलिस के हवाले कर दिया है। गंज कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां जज साहिबा ने सभी को बेल दे दी है।
यह भी पढ़ें

पति ने की ऐसी हरकत तो बीच सड़क पर नई नवेली दुल्हन ने चप्पल से पीटा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पंक्षी विहार पार्क में कुछ महिलाएं घूमने के लिए आई थीं। उन महिलाओं के साथ कोई पुरुष नहीं था। इसी बीच वहां घूम रहे 8 युवकों ने उनके साथ बदसलूकी और कुछ अश्लील कमेंट पास करने शुरू कर दिए। इसको लेकर वहां सिविल ड्रेस में तैनात महिला कांस्टेबल और महिला दरोगा उन्हें समझाने की कोशिश की।
आरोप है कि मनचलों ने उनके साथ भी छेड़छाड़ और बदसलूकी करनी शुरू कर दी। मनचलों ने उनसे कहा कि आप अगर पुलिस में हैं तो अपना कार्ड दिखाइए। इस पर महिला पुलिसकर्मी गुस्से में आ गई। उन्होंने तत्काल घेराबंदी करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर गंज कोतवाली पुलिस को बुला लिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट से उनको बेल मिल गई।
बता दें कि 2 महीने में ये दूसरी बड़ी घटना है। जहां पर महिला एंटी रोमियो स्क्वायड टीम पर मनचलों ने हमला करके उनके साथ छेड़छाड़ की व मारपीट पर उतारू हो गए। इससे पहले हुई घटना में कई लोगों को सबक सिखाने के लिए जो मुकदमा एंटी रोमियो की तरफ से कोतवाली शाहबाद में लिखवाया गया था। उस मामले में आरोपी जेल में हैं, जिनको आज तक जमानत नहीं मिल सकी है। वहीं यह दूसरी वारदात फिर गंज कोतवाली के पंक्षी विहार में घटी है।
यह भी पढ़ें

गजबः यहां गर्भवती के पेट पर लाल तेल लगाकर बता देते हैं लड़का होगा या लड़की

Home / Rampur / एंटी रोमियो टीम की महिला पुलिसकर्मियों से मनचलों ने की छेड़छाड़, जानिये फिर क्या हुआ, देखें Video

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.