कोरोना से महिला सिपाही की मौत, भाजपा विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, बोले- शहीद का मिला दर्जा
चिटफंड कम्पनी में हो गया था घाटा
एसपी शगुन गौतम ने बताया कि छत्रपाल यादव ने कुछ साल पहले एक चिटफंड कंपनी खोली थी, जिसमें उसे घाटा उठाना पड़ा था। इस मामले में उस पर मुकदमा भी हुआ था। जिन लोगों ने कंपनी में पैसा लगाया था वह अपना पैसा मांग रहे थे। अनुराग से छत्रपाल के दोस्ताना संबंध थे। उसने पत्नी के गहने तक उसे दे दिए थे। पुलिस के अनुसार, अनुराग अब पत्नी के गहने वापस मांग रहा था और अन्य लोग उससे अपना पैसा मांग रहे थे। ऐसे में छत्रपाल ने अनुराग को रास्ते हटाकर उसकी कमाई के साथ-साथ इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने की योजना बनाई। इसके लिए उसने हिमांशु उर्फ बाबू से संपर्क किया। उसके पिता की हत्या का आरोप सुनील पर लगा था। बाद में अनुराग ने इस मामले में दबाव डालकर समझौता करा दिया था और सुनील को अपने घर पर रख लिया था। इस वजह से हिमांशु अनुराग से रंजिश रखने लगा था। छत्रपाल ने हिमांशु के अलावा नूरमहल आवास विकास कॉलोनी के राजकिशोर से संपर्क किया। राजकिशोर ने एक बार अनुराग पर जानलेवा हमला किया था, तब वह बच गया था। इस मामले में छत्रपाल ने समझौता कराया था।