रामपुर. जेल में बंद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सांसद मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) की मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ती नजर आ रही हैं। जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जे, लूटपाट, डकैती समेत तमाम संगीन धाराओं में उनके खिलाफ दर्ज 40 मुकदमों में रामपुर पुलिस (Rampur Police) ने चार्जशीट दाखिल की है। वहीं, दस अन्य मुकदमों की विवेचना जारी है। इसमें आजम खान की पत्नी एवं शहर विधायक तंजीन फातिमा (Tanzin Fatima), बेटा अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam) समेत जौहर ट्रस्ट से जुड़े सभी पदाधिकारी और सदस्यों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें उनके बेहद करीबी रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर आलेहसन समेत आजम के मीडिया प्रभारी ओर पूर्व नगर पालिक अध्य्क्ष अजहर खान भी शामिल हैं। बता दें कि ज्यादातर लोग पुलिस से बचने के लिए रामपुर छोड़ चुके हैं तो वहीं आजम खान के कई करीबियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।