सहारनपुर सीएमओ बीएस साेढी ने पुष्टि करते हुए बताया है कि सांसद ने खुद ही जांच के लिए अपना नमूना प्राईवेट लैब काे दिया था। शुक्रवार दाेपहर काे रिपाेर्ट पॉजिटिव मिली। सांसद समेत उनके परिवार के तीन सदस्यों की रिपाेर्ट ( COVID-19) पॉजिटिव होने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम माैके पर पहुंची और सांसद समेत उनके बेटे व भतीजे काे काेविड अस्पताल ले जाया गया।