आरोपी पति का कहना है कि महिला ने खुद आग लगाई है, जबकि आग से झुलसी महिला और उसके बेटों का कहना है कि आरोपी दूसरी महिला के साथ घर से भागने की फिराक में था। जिसका विरोध करने पर उसने केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। आरोप है कि युवक के कई दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हैं, इसे लेकर घर में अक्सर मारपीट होती है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी पति अपनी बेटी के साथ भी कई बार बुरा काम करने कोशिश कर चुका है। इसलिए उसकी शादी करा दी गई।