नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में जून के महीने में तीसरी बार हुआ है, जब बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों की संख्या ने सौ के आंकड़े को पार किया है। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने बीते 24 घंटे में हुए कोरोना संक्रमण के जो जारी आंकड़े जारी किए है, उसके अनुसार 136 नए रोगी मिले हैं। जिसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1946 हो गई है। यह आंकड़ा प्रदेश के अन्य जिलो में सबसे ज्यादा है।