scriptउपचुनाव: आजम खान के गढ़ में भाजपा ने उतारे ये स्टार प्रचारक, देखें पूरी सूची | UP byelection CM Yogi Adityanath will rally in Rampur on 18 October | Patrika News
रामपुर

उपचुनाव: आजम खान के गढ़ में भाजपा ने उतारे ये स्टार प्रचारक, देखें पूरी सूची

Highlights
– भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता के समर्थन में प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने झोंकी ताकत
– तीन दिन में 11 जनसभाएं करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 अक्टूबर को रामपुर में करेंगे रैली

रामपुरOct 11, 2019 / 01:22 pm

lokesh verma

रामपुर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हो रहे उपचुनाव (UP Byelection) के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों काे मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) एक बाद एक सभी 11 विधानसभा सीटों पर चुनावी रैली कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करते नजर आएंगे। बता दें कि भाजपा का सबसे अधिक ध्यान रामपुर विधानसभा सीट पर है। जहां सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) की पत्नी तंजीन फतिमा को हराने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता के समर्थन में प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है।
यह भी पढ़ें- सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं को अमेरिका ने किया ब्लैक लिस्ट

बता दें कि आजम खान के लोकसभा चुनाव जीतने बाद रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैंं। समाजवादी पार्टी ने जहां आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा पर दांव खेला है तो वहीं भाजपा ने भारत भूषण गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल रामपुर की किलाबंदी करने में लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को रामपुर का दौरा कर पदाधिकारियों संग बैठक कर चुनाव प्रचार पर मंथन किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 18 अक्टूबर को होने वाली जनसभा को लेकर भी चर्चा की। बताया जा रहा है कि सीएम योगी की जनसभा के भव्य आयोजन को लेकर भाजपाई पूरी ताकत झाेंकने के मूड में हैं।
दरअसल, रामपुर उपचुनाव में भाजपा आजम खान को जमीन कब्जाने समेत 83 मुकदमों को लेकर चौतरफा घेर रही है। भाजपा नेताओं ने इसी मुद्दे को मुख्य हथियार बना रखा है। चुनाव प्रचार में मुस्लिम समाज को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा के सभी बड़े नेता आजम खान की दमनकारी नीतियों का खुलासा करते हुए चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
3 दिन में ताबड़तोड़ 11 जनसभा

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश उपचुनाव के तहत 11 विधानसभा सीटों पर ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। 15 से 18 अक्टूबर तक तीन दिन में सीएम योगी 11 जनसभा करेंगे। सीएम योगी 15 अक्टूबर को चित्रकूट के मानिकपुर, लखनऊ कैंट, कानपुर के गोविंदनगर और प्रतापगढ़। 16 अक्टूबर को आंबेडकरनगर के जलालपुर, बाराबंकी की जैदपुर, बहराइच की बलहा और मऊ के घोसी तथा 18 अक्टूबर को सहारनपुर के गंगोह, अलीगढ़ के इगलास और रामपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Home / Rampur / उपचुनाव: आजम खान के गढ़ में भाजपा ने उतारे ये स्टार प्रचारक, देखें पूरी सूची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो