scriptJVM विधायक बोले-“कांग्रेस में हुआ है असली विलय, जल्द होगी बड़ी सभा” | Jharkhand News: Pradeep Yadav And Bandhu Tirkey After Join Congress | Patrika News
रांची

JVM विधायक बोले-“कांग्रेस में हुआ है असली विलय, जल्द होगी बड़ी सभा”

Jharkhand News: बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey) ने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस (Congress) की सदस्यता ग्रहण करने के पहले ही रांची में (Jharkhand Vikas Morcha) झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं की बैठक हुई थी, (Pradeep Yadav) जिसमें…

रांचीFeb 18, 2020 / 03:28 pm

Prateek

JVM विधायक बोले-

JVM विधायक बोले-

(रांची): नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की मंगलवार को वापस रांची लौटे। उन्होंने दावा किया कि असली झारखंड विकास मोर्चा का विलय कांग्रेस में हुआ है। राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई मुंडा पर पत्रकारों से बातचीत में दोनों ने बताया कि जल्द ही रांची में एक बड़ी सभा का आयोजन होगा। इसमें राहुल गांधी की मौजूदगी में राज्यभर के कार्यकर्त्ता संगठन की मजबूती का संकल्प लेंगे।

यह भी पढ़ें

Video: चलती ट्रेन से गिरीं महिला, RPF जवान ने यूं बचाई जान

बंधु तिर्की ने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के पहले ही रांची में झारखंड विकास मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं की बैठक हुई थी, जिसमें झाविमो के कांग्रेस में विलय करने की सहमति बनी थी। बता दें कि झाविमो विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को बीते दिनों पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद सोमवार को पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी अपने समर्थकों संग भाजपा में शामिल हो गए थे।

 

यह भी पढ़ें

जलियांवाला बाग घूमने का प्लान बनाने से पहले पढ़ें यह ख़बर, नहीं तो होंगे निराश

इधर, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी के ड्रामे का अब पटाक्षेप हो गया है। दिल्ली में झाविमो के दो तिहाई विधायक कांग्रेस में शामिल हुए है। दोनों विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को लाभ मिलेगा। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की नाराजगी के सवाल पर राजेश ठाकुर ने कहा कि सभी को पार्टी फोरम में अपनी बात रखने का अधिकार है, इरफान अंसारी के पूरे परिवार का कांग्रेस में बड़ा योगदान है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी में कहीं कोई नाराजगी नहीं है, जल्द ही सारे संशय दूर हो जाएंगे। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है।

Home / Ranchi / JVM विधायक बोले-“कांग्रेस में हुआ है असली विलय, जल्द होगी बड़ी सभा”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो