(अमृतसर): देश को आजादी दिलाने के लिए कईं बलिदान देने पड़े। हर भारतीय के जहन में यह कहानियां सदैव जीवंत रहेगी। ऐसी ही दिल को झकझोर देने वाली दास्तां है पंजाब के जलियांवाला बाग की जहां अंग्रेजी अफसर जनरल डायर के आदेश पर सैकड़ों निर्दोशों पर गोलियां चलाईं गई थी। देशवासियों को बाग के प्रति बड़ा लगाव है। यही वजह है कि देशभर से हजारों पर्यटक यहां घूमने आते हैं। लेकिन आप अभी यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको फैसला बदल लेना चाहिए, नहीं तो निराश होकर लौटना पड़ सकता है।