27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर ED की बड़ी कार्रवाई, 5 शहरों में 11 ठिकानों पर छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला

Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सख्त कार्रवाई करते हुए 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

2 min read
Google source verification

हरचरण सिंह भुल्लर (X)

Harcharan Singh Bhullar ED Raid: पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई सीबीआई और एसीबी चंडीगढ़ द्वारा दर्ज मामलों के आधार पर की जा रही है।

5 शहरों में एक साथ रेड

ईडी की टीमें धारा 17 के तहत पंजाब और चंडीगढ़ के कुल 5 शहरों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। जिन जगहों पर छापेमारी हो रही है, उनमें ये शहर शामिल है -

  • चंडीगढ़ – 2 ठिकाने
  • लुधियाना – 5 ठिकाने
  • पटियाला – 2 ठिकाने
  • नाभा – 1 ठिकाना
  • जालंधर – 1 ठिकाना

सूत्रों के मुताबिक, ये छापे भुल्लर, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामी संपत्तियों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर किए जा रहे हैं।

क्या हैं आरोप?

भुल्लर पर आरोप है कि उन्होंने एक आपराधिक मामले को निपटाने के लिए बिचौलिए के जरिए अवैध रिश्वत की मांग की थी। जांच के दौरान उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) होने के भी संकेत मिले हैं।

ED की जांच का फोकस

ईडी इस कार्रवाई के जरिए कई अहम पहलुओं की जांच कर रही है, जिनमें अपराध से अर्जित धन (Proceeds of Crime) का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी ट्रेल को ट्रैक करते हुए महत्वपूर्ण सबूत जुटाना शामिल है। फिलहाल सभी स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

आपको बता दें कि पंजाब पुलिस के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने पिछले साल रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनके साथ बिचौलिए कृष्ण शारदा को भी 8 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में पकड़ा गया था। हाल ही में भुल्लर ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी।