11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी हमले में मारा गया हिमाचल CM के विधान सभा क्षेत्र का आदित्य शर्मा, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक

Aditya Sharma Nadaun Galore Hamirpur: होर्मुज स्ट्रेट के निकट ओमान तट पर एक वाणिज्यिक पोत पर हुए अमेरिकी हमले में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक युवक की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Sukhvinder Singh Sukhu

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मृतक आदित्य शर्मा

Aditya Sharma Nadaun Galore Hamirpur: होर्मुज स्ट्रेट के निकट ओमान तट पर एक वाणिज्यिक पोत पर हुए अमेरिकी हमले में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आदित्य शर्मा के रूप में हुई है, जो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के गालोर इलाके के रहने वाले थे। आदित्य वाणिज्यिक पोत 'एमटी स्टेट एबेलो' (MT State Abello) पर कार्यरत थे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया दुख

इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। सीएम सुक्खू ने लिखा, 'मैं अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन के गालोर निवासी आदित्य शर्मा जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। उनका निधन होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट ओमान तट पर वाणिज्यिक पोत 'एमटी स्टेट एबेलो' पर हुए हमले में हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और इस अगाध दुःख में उनके परिवार को शक्ति दें।'

आदित्य के दादाजी ने पूछा- किसके कहने पर जहाज आगे बढ़ाया

आदित्य शर्मा के दादाजी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी बस यही मांग है कि मेरा बचा गचा गया है- मेरा इकलौता बच्चा था। उन्होंने सरकार से सवाल से पूछा कि अगर कैप्टन को जहाज आगे न ले जाने की कोई चेतावनी दी गई थी, तो हम जानना चाहते हैं कि किसके कहने पर उन्होंने जहाज आगे बढ़ाया। उन्होंने आगे कहा कि वे अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश सरकार से गुजारिश करते है कि वे इसकी जांच करें और दोषियों को कड़ी सजा मिले।

आदित्य के चाचा ने कंपनी पर लगाए आरोप

आदित्य शर्मा के चाचा ने कहा कि आप मेरे भतीजे आदित्य शर्मा के बारे में पूछ रहे हैं। कल रात करीब 9 बजे मेरे भाई को फोन आया और बताया गया कि वह लापता है। जैसे ही मुझे यह जानकारी मिली, मैंने सब कुछ छोड़ दिया और सीधे जालंधर के लिए निकल पड़ा। पूरी रात हमने कंपनी के लोगों के साथ सहयोग करने की कोशिश की। उन्होंने सहयोग नहीं किया। वे हमें कुछ भी नहीं बता रहे थे, बस इतना ही कि वह लापता है। वह डेक पर काम कर रहा था। वह अभी प्रोबेशन पर था और उसने लगभग छह महीने की सर्विस पूरी कर ली थी।

वैश्विक तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुए इस हमले ने हिमाचल में आदित्य के परिवार को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। इस दुखद घटना के बाद पूरे नादौन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।