27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए राज्य संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त किए

Himachal Pradesh BJPL हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार को संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए राज्य संयोजक और सह-संयोजक नियुक्तियों की घोषणा की।
2 min read
Google source verification
Himachal Pradesh BJP

BJP Appointments, patrika- photo

Himachal Pradesh BJPL हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार को संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए राज्य संयोजक और सह-संयोजक नियुक्तियों की घोषणा की। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। प्रमुख प्रकोष्ठों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के नाम की सूची पार्टी संगठन द्वारा जारी की गई है।

नियुक्तियों का उद्देश्य

भाजपा ने बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रकोष्ठ में संयोजक और सह संयोजक नियुक्ति कर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद और संपर्क का दायरा बढ़ाना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। इसके अलावा भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों और विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

प्रकोष्ठवार दी नियुक्तियां

पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक पटियाल राज्य संयोजक, ब्रिगेडियर आर.के. शर्मा, कर्नल एम.एस. कटोच, कमांडर विजय जम्वाल, सूबेदार कमलेश कुमार, सूबेदार भगत सिंह वल्हवाल और सूबेदार विजय भट्ट नियुक्त किए गए हैं।

सह-संयोजक खेल प्रकोष्ठ

कुलदीप राणा राज्य संयोजक, मोहित सूद, आशीष ठाकुर, राकेश चौहान और डिंपल को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

देव समाज प्रकोष्ठ

प्रेम पंडित (राज्य संयोजक), अभिषेक पाठा, बलदेव रंटा, महंत बालयोगी स्वतंत्र महाराज, जयगोपाल, इंद्रापुर जमदग्नि ऋषि, सुशील कालिया और आशुतोष शर्मा (सह-संयोजक) नियुक्त किए गए हैं।

फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ (Pharmacists Cell)

बस्ती राम शर्मा राज्य संयोजक, राकेश चंदेल सह-संयोजक बनाए गए हैं।

बुकर/बुनकर प्रकोष्ठ (Weavers Cell)

प्रकोष्ठ में शिवचरण चौहान को राज्य संयोजक, लता कटोच को सह-संयोजक बनाया गया है।

परिवहन प्रकोष्ठ (Transport Cell)

परिवहन प्रकोष्ठ में मनोज राणा राज्य संयोजक, पंकज अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, राजा ठाकुर और संतोष शुक्ला को सह-संयोजक बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष बोले, सरकार से मांगेंगे जवाब

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रकोष्ठ के लिए संयोजक और सह संयोजक नियुक्त होने से अंतिम छोर तक के लोगों से पार्टी के प्रतिनिधि सीधे संवाद कर सकेंगे। कांग्रेस सरकार से आमजनता त्रस्त है, उन्होने सत्ता में आने से पहले जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज हिमाचल प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
सरकार ने प्रदेशभर में स्कूलों, कॉलेजों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, कार्यालयों, पशु चिकित्सालयों और अन्य सरकारी संस्थानों को बंद करने का काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों सहित आम जनता सरकार की अनदेखी से परेशान है। भाजपा इन सभी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग