25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘BJP की वॉशिंग मशीन वापस आ गई, साथ ही मोदी का वॉशिंग पाउडर भी: AAP में बगावत पर कांग्रेस की चुटकी

Congress Reaction on AAP Crisis: राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के पाला बदलने को लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भारतीय जपता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी की वॉशिंग मशीन वापस आ गई है।

2 min read
Google source verification
PM Narendra Modi

पीएम मोदी (Photo-IANS)

Jairam Ramesh BJP Washing Machine: आम आदमी पार्टी में मचे बवाल को लेकर पंजाब से दिल्ली तक सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इसी बीच कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। आप के सात राज्यसभा सांसदों के अचानक पाला बदलने को लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शनिवार को बीजेपी पर वॉशिंग मशीन वाला तंज कसा है। जयराम ने कहा कि राघव चड्ढा और बीजेपी के साथ मिलाने वाले छह अन्य सांसद पूरी तरह बेनकाब हो गए है।

कांग्रेस ने बीजेपी की वॉशिंग मशीन पर ली चुटकी

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, 'भाजपा की वाशिंग मशीन वापस आ गई है, साथ ही मोदी का वाशिंग पाउडर भी। जिन्होंने खुद को सदाचार, सत्यनिष्ठा और विचारधारा के प्रतीक के रूप में पेश किया था, वे बुरी तरह बेनकाब हो गए हैं।'

राघव चड्ढा को लुभाने में कामयाब रही बीजेपी

पूर्व कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा राघव चड्ढा को लुभाने में कामयाब रही। भाजपा शिकार की इस राजनीति को जानती है, बंगाल में भी ऐसा ही होता है। जब ममता बनर्जी को लगता है कि चुनाव परिणाम खतरे में हैं, तो वह भी मैदान में उतरती हैं और अपनी एजेंसी आई-पीएसी को शिकार के लिए लगा देती हैं। आई-पीएसी हमारे उन उम्मीदवारों से संपर्क करती है जिनके जीतने की उम्मीद होती है। भाजपा भी शिकार की राजनीति करती है और ममता बनर्जी भी। आज की राजनीति में यही नया चलन है।

आप के 7 सांसदों में एक साथ छोड़ी पार्टी

कांग्रेस नेताओं की यह टिप्पणियां सांसदों की तिकड़ी राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल के शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) से अलग होने और बाद में पार्टी नेतृत्व की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने के बाद आई हैं।

राघव बोले- नियमों के अनुसार सदन के अध्यक्ष को दे दी गई सूचना

राघव चड्ढा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। राघव ने कहा कि उन्होंने नियमों के अनुसार सदन के अध्यक्ष को पार्टी छोड़ने की सूचना दे दी है। उन्होंने कई हफ्तों से चल रहे विभाजन को औपचारिक रूप दिया और घोषणा की कि पार्टी के दो-तिहाई सदस्य भाजपा में शामिल हो जाएंगे।