
अरविंद केजरीवाल और स्वाति मालीवाल (Photo - ANI)
Rajya Sabha MP on Arvind Kejriwal: 'आम आदमी पार्टी' में बड़ी टूट हो गई है। राघव चड्ढा समेत सात सांसद AAP का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल भी है। औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल 'महिला विरोधी' हैं और 'भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी' में शामिल हैं।
उन्होंने ANI से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं किसी मजबूरी की वजह से भाजपा में शामिल नहीं हुई, बल्कि इसलिए कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। मैं रचनात्मक राजनीति के इच्छुक सभी लोगों से भाजपा में शामिल होने के लिए अनुरोध करती हूं।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है और भाजपा में शामिल हो गई हूं। 2006 से मैं अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रही थी। हर आंदोलन में उनका समर्थन किया, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने मुझे मेरे ही घर में गुंडों से पिटवाया। जब मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो मुझे धमकियां दी गईं। उन्होंने मुझ पर इस घटना के संबंध में दर्ज FIR वापस लेने के लिए बहुत दबाव डाला। पार्टी ने मुझे दो साल तक संसद में बोलने का कोई मौका नहीं दिया; यह बहुत शर्मनाक है। अरविंद केजरीवाल महिला विरोधी हैं।'
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, '…प्रशांत भूषण हों, शांति भूषण हों, कुमार विश्वास हों, और अनगिनत लाखों-करोड़ों स्वयंसेवक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी छोड़ चुके हैं। मेरा मानना है कि कोई भी अच्छा व्यक्ति अरविंद केजरीवाल के साथ लंबे समय तक काम नहीं कर सकता… पार्टी अंदर से टूट रही है… मैं सभी के संपर्क में हूं। कोई भी अरविंद केजरीवाल से खुश नहीं है…'
पंजाब में आम आदमी पार्टी के शासन पर निशाना बनाते हुए, उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार को 'दूर से नियंत्रित' किया जा रहा है। पंजाब को उनका 'निजी एटीएम' बताया।' उन्होंने आगे कहा, 'अब वे पंजाब में घुस चुके हैं और राज्य सरकार को दूर से नियंत्रित किया जा रहा है, जिससे पंजाब उनका निजी एटीएम बन गया है। पंजाब में रेत खनन और नशीली दवाओं का सेवन चरम पर है। उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले सभी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की जाती है। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जाते हैं।'
स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल से तुलना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें 'दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता' बताया, साथ ही महिला आरक्षण और आतंकवाद विरोधी अभियानों जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों का श्रेय उन्हें और गृह मंत्री अमित शाह को दिया।
स्वाती मालीवाल ने कहा, 'हमारे पास प्रधानमंत्री मोदी हैं, जो विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। चाहे ऑपरेशन सिंदूर हो, जब हमने दुश्मनों के घरों में घुसकर उन्हें मार गिराया और देश से नक्सलवाद का खात्मा किया, या संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश करना हो, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के विकास के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।'
Published on:
25 Apr 2026 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
