24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राघव चड्ढ़ा समेत 7 सांसदों के टूटने पर AAP नेता अरविंद केजरीवाल की आई पहली प्रतिक्रिया

Arvind kejriwal: आम आदमी पार्टी में बड़ी फूट पड़ गई। राघव चड्ढा ने ऐलान किया कि उनके साथ छह और सांसद बीजेपी में शामिल होंगे

2 min read
Google source verification
Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल (Photo-IANS)

Arvind Kejriwal statement: आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी झटका लगा है। दरअसल, राघव चड्ढा ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनके साथ पार्टी के छह और राज्यसभा सांसद BJP में शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पुरानी पार्टी नहीं रही। अब इसको लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट 'एक्स' प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, 'बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का'

वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP के 7 राज्यसभा सांसदों के BJP में विलय पर कहा, 'ये स्वाभाविक था। उनके कुछ सांसद भी आ रहे हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के पर्यायवाची बन चुके हैं। लूट का शासन उन्होंने दिल्ली में किया, अब पंजाब में कर रहे हैं। पंजाब की जनता पर जो पैसा खर्च होना चाहिए वो पैसा गुजरात गोवा में वे अपनी राजनीति के लिए कर रहे हैं।'

आदर्शों से भटक चुकी आम आदमी पार्टी: स्वाती मालीवाल

राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़ने को लेकर एक्स पर पोस्ट किया, 'साल 2006 में अपनी नौकरी छोड़कर मैंने देश सेवा का मार्ग चुना था। RTI आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया। जिन सिद्धांतों, मूल्यों और ईमानदार राजनीति के संकल्प के साथ हमने यह सफर शुरू किया था, आज बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अरविंद केजरीवाल जी और उनके इशारे पर पूरी आम आदमी पार्टी उन आदर्शों से भटक चुकी है।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, मेरे साथ उनके आवास पर उनके इशारे पर बुरी तरह मारपीट और अभद्रता की गई। उन्होंने अपने गुंडे को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया और उसे बड़े-बड़े पदों से नवाजा। मुझे बर्बाद करने की धमकियां दी और हर संभव कोशिश की।

उन्होंने पोस्ट में आगे कहा, 'अरविंद केजरीवाल जी के संरक्षण में आम आदमी पार्टी में बढ़ता बेहिसाब भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ उत्पीड़न और मारपीट की घटनाएं, गुंडा तत्वों को बढ़ावा और पंजाब के साथ हो रही धोखेबाजी और लूट को देखते हुए मैंने आज पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। मैं इस समय संसदीय समिति की बैठक के लिए इटानगर आई हुई थी। आज रात दिल्ली लौटने के बाद इस विषय पर विस्तार से बात करूंगी।'