11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TMC Crisis: क्या टीएमसी नेताओं को बीजेपी में मिलेगी एंट्री? भाजपा के भीतर दो अलग-अलग राय

BJP On TMC Crisis: पश्चिम बंगाल में टीएमसी के भीतर बढ़ती बगावत के बीच बागी सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। हालांकि बीजेपी सांसद सौमित्र खान और प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने साफ किया है कि टीएमसी नेताओं के लिए पार्टी के दरवाजे बंद हैं।

2 min read
Google source verification
TMC Crisis

BJP On TMC Crisis: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेन्दु अधिकारी(फोटो-IANS)

TMC: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। टीएमसी लगातार मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। विधायकों के बाद अब सांसद भोई बागी हो गए। कई सांसदों ने इस्तीफा भी दे दिया है। चर्चा है कि बागी सांसद भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। लेकिन टीएमसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी के अंदर दो अलग मत दिखाई दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेन्दु अधिकारी खुद बागी टीएमसी नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं टीएमसी भी यह मान रही है कि बागी नेता भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। लेकिनह भाजपा के अंदर कई नेता है जिन्होंने यह बयान दिया है कि वो टीएमसी नेताओं का स्वागत करने के इच्छुक नहीं है। इसी कड़ी में बीजेपी सांसद सौमित्र खान का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने कहा है कि कोई बीजेपी में नहीं आ रहा।

बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने क्या कहा?


बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा कि टीएमसी छोड़ने वाले नेताओं को पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर असंतुष्ट नेता कोई अलग राजनीतिक मंच बनाना चाहते हैं तो वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन बीजेपी उनके लिए अपने दरवाजे नहीं खोलेगी। सौमित्र खान की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब टीएमसी के भीतर मतभेद लगातार गहराते दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के कई विधायक और सांसद नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में खान ने कहा कि टीएमसी के बागी नेताओं के भविष्य को लेकर बीजेपी को कोई चिंता नहीं है। उनका कहना था कि जो लोग अलग मंच बना रहे हैं, वे अपना रास्ता खुद तय करें। बीजेपी का उनसे कोई लेना-देना नहीं है।

ऋतब्रत बनर्जी पर भी जमकर बोला हमला


इस दौरान उन्होंने टीएमसी पर तीखा हमला भी बोला। सौमित्र खान ने आरोप लगाया कि पार्टी के कई नेता भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे हुए हैं और जनता अब उनसे दूरी बना रही है। टीएमसी नेता ऋतब्रत बनर्जी को लेकर पूछे गए सवाल पर भी बीजेपी सांसद ने दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें बीजेपी में शामिल होने की अनुमति नहीं देगी। वो कोई भले इंसान नहीं है कि उनकी कोई पूजा करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि वे और उनके समर्थक अलग राजनीतिक मंच बनाते हैं तो यह उनका फैसला होगा।

बीजेपी अध्यक्ष भी कर चुके हैं ऐलान


आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य भी पहले कह चुके हैं कि कोई भी टीएमसी नेता को भाजपा में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही कहा कहा था कि टीएसमी नेताओं के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हैं।

सीएम शुभेन्दु अधिकारी टीएसमी नेताओं से मिले थे


आपको बता दें कि हाल ही में सीएम शुभेन्दु अधिकारी टीएमसी सांसद और बागी गुट की लीडर में से एक मानी जा रही शताब्दी रॉय के घर बागी सांसदों से मिल चुके हैं। जिसके बाद इस बात की चर्चा और भीं तेज है कि जल्द सभी बागी नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इसलिए इस बात की भी चर्चा हो रही है कि क्या बीजेपी में सभी नेता टीएमसी नेताओं को अपने खेमे में करने के पक्ष में शायद नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग