25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब में गिर सकती है आप सरकार, AAP के पूर्व अध्यक्ष का दावा, 28 MLA छोड़ सकते हैं पार्टी

AAP: पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। AAP के भीतर बढ़ा असंतोष। नवीन जयहिंद ने 28 विधायकों के पार्टी छोड़ने का दावा किया है। बीजेपी पर ऑपरेशन लोटस के आरोप, वहीं AAP नेताओं ने दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की बात कही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Apr 25, 2026

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal(AI Image-ChatGpt)

7 AAP MPs join BJP: अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को 2 साल पहले जेल जाना पड़ा था। जिसके बाद पार्टी की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी को एक दिन पहले अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के 7 सांसदों ने पार्टी ने इस्तीफा देने का ऐलान किया। जिसके बाद पंजाब की सियासत बहुत गर्म हो गई है। अब इस बात को लेकर दावे किए जा रहे हैं कि पंजाब में सरकार गिर सकती है। हरियाणा में AAP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि राज्यसभा के कुछ सांसदों के बीजेपी में जाने के बाद अब पंजाब में भी पार्टी के अंदर असंतोष तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि करीब 28 विधायक भी पार्टी छोड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो पंजाब की मौजूदा सरकार पर सीधा असर पड़ सकता है।

जयहिंद ने लगाए कई आरोप


जयहिंद ने अपने बयान में यह भी आरोप लगाया कि जो नेता पार्टी छोड़कर गए हैं, उनके साथ पहले पार्टी के भीतर अच्छा व्यवहार नहीं हुआ। कुछ मामलों में दबाव बनाने और दुर्व्यवहार जैसी बातें भी सामने आईं। उनके मुताबिक, पार्टी के अंदर खींचतान काफी समय से चल रही है, जो अब खुलकर सामने आ रही है। इस कारण से पार्टी में काफी असंतोष का माहौल है।

पार्ट के नेताओं में हलचल


इधर, दिल्ली में भी हलचल तेज हो गई है। पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया गुजरात से लौटते ही सीधे अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे। इसके बाद पंजाब सरकार के मंत्री डॉ. बलवीर सिंह भी उनसे मिलने दिल्ली पहुंचे। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए पंजाब में सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।

नामों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा- आप नेता


वहीं, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उनका कहना है कि पार्टी जल्द ही राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखेगी और दलबदल कानून के तहत कुछ सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग करेगी। इस सिलसिले में संजय सिंह उपराष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंप सकते हैं। चीमा ने यह भी साफ किया कि बीजेपी में जाने वाले सांसदों की संख्या उतनी नहीं है जितनी बताई जा रही है। उनके मुताबिक, सिर्फ तीन सांसद ही पार्टी छोड़कर गए हैं, जबकि बाकी के नामों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।