11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली के मायापुरी की स्टील कटिंग फैक्ट्री में भीषण आग, 18 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात

Delhi Fire Accident: दिल्ली के मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया में स्टील कटिंग और पैकिंग सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग से इमारत का हिस्सा ढह गया, मौके पर 18 दमकल गाड़ियां राहत कार्य में जुटी हैं।

2 min read
Google source verification
Delhi Fire Accident

दिल्ली में स्टील कटिंग फैक्ट्री में आग (AI Image)

Delhi Mayapuri Fire Accident: वेस्ट दिल्ली के मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया में आज (गुरुवार) को अफरा-तफरी मच गई जब स्टील कटिंग एवं पैकिंग सामग्री बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने इमारत की पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

आग से ईमारत का हिस्सा ढहा

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, करीब 500 वर्ग गज में बनी इस फैक्ट्री की इमारत में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और दो मंजिलें हैं। भवन का कुछ हिस्सा स्थायी निर्माण का है, जबकि कुछ भाग अस्थायी रूप से तैयार किया गया था। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इमारत का एक हिस्सा भी ढह गया, जिससे हालात और गंभीर हो गए।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 18 गाड़ियां

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने और आसपास की इमारतों तक लपटें पहुंचने से रोकने में जुटे हुए हैं।

अभी तक हताहत की कोई खबर नहीं

राहत की बात यह है कि खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं और आग के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।

दिल्ली के तमिलनाडु हाउस में भी लगी आग

दिल्ली स्थित तमिलनाडु हाउस में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के वहां से रवाना होने के कुछ ही समय बाद किचन क्षेत्र में गैस लीक होने से आग भड़क उठी। घटना वीआईपी इलाके में होने के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों और दमकल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही मिनटों में स्थिति पर काबू पा लिया। फिलहाल मुख्यमंत्री विजय पूरी तरह सुरक्षित हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल हो रहे हैं।