पत्थलगड़ी समर्थक पहले राष्ट्रपति, राज्यपाल या सुप्रीम कोर्ट के जज को बातचीत के लिए मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत पांच लोगों को बिना सुरक्षा बलों के साथ गांव में आने की मांग रखी। वहीं पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों से एक प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए भेजने को कहा। इसके लिए पत्थलगड़ी समर्थक तैयार नहीं हो रहे थे, लेकिन सुबह में बल प्रयोग के बाद पत्थलगड़ी समर्थक बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। इस बीच पत्थलगड़ी समर्थकों की ओर से ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि पुलिस के साथ झड़प के दौरान यदि उनका साथ नहीं मिला, तो 500 रुपए का जुर्माना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि भगदड़ में एक युवक की मौत हुई। मृतक का शव बरामद कर लिया गया है।