scriptयहां सभी के लिए एक समान संविधान…किसके लिए कहा, पढ़े पूरी खबर | Arya Samaj News ratlam | Patrika News
रतलाम

यहां सभी के लिए एक समान संविधान…किसके लिए कहा, पढ़े पूरी खबर

यहां सभी के लिए एक समान संविधान…किसके लिए कहा, पढ़े पूरी खबर

रतलामJan 03, 2019 / 10:08 pm

Gourishankar Jodha

patrika

यहां सभी के लिए एक समान संविधान…किसके लिए कहा, पढ़े पूरी खबर

रतलाम। जिस तरह हर देश का संविधान होता है और उसमें बताया जाता है कि देश के नागरिकों के क्या अधिकार और कर्तव्य है। उसी तरह परमपिता का संविधन पुरी दुनिया के लिए है। जल, थल और आकाश सब जगह परमपिता की सत्ता है और सभी के लिए एक ही संविधान एक समान है। परमपिता के संविधान में भी स्वयं के लिए, परिवार के लिए, समाज के लिए और राष्ट्र के लिए अधिकार और कर्तव्य वही है, उन्हे निभाना और उस पर चलना ही धर्म है।उन्होंने कहा कि जैसा खाओ अन्न वैसा हो मन… दीपक अंधेरे को खाकर कालीख को ही जन्म देता है। मनुष्य को सदैव सात्विक धन का उपयोग करना चाहिए।
यह बात आर्य समाज रेलवे कॉलोनी एवं आर्य समाज धानमंडी के तत्वावधान में आयोजित कथा का अंतिम दिन कथा वाचक पं.प्रकाश आर्य ने कही। संगीतमय भगवत वेद कथा का विश्राम अमृत प्रवचन, सम्मान व भक्ति गीतों के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर आर्य समाज धानमण्डी अध्यक्ष राजेन्द्रबाबु गुप्त, भगवानदास अग्रवाल, रामप्रसाद पारिक, राम कुमार यादव, विमला राणा, जीपी सारस्वत, वीके मित्तल, ब्रजकिशोर मिश्र, अनिता सोलंकी आदि बडी संख्या में पदाधिकारी और धर्मालुजन उपस्थित थे। संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया। आभार आर्य समाज के प्रधान कमलजीतसिंह ने माना।

इन्हें भेंट की खेल सामग्री
मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक चौटाला, जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेन्द्र धुलिया का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में अतिथियों ने महर्षि दयानन्द वैदिक विद्यालय समिति के प्रधान वेदप्रकाश आर्य एवं समिति सदस्यों को विद्यार्थियों के लिए खेल सामग्री भेंट की गई। जीवन भर आर्य समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले आर्य समाज के पदाधिकारी रहे स्व. बसंत सोनी की पत्नी शारदा सोनी का शाल व श्रीफल भेंटकर समान आर्य समाज रेलवे कॉलोनी के संस्थापक स्व. रामकिशोर मिश्र की धर्मपत्नी माहेश्वरी मिश्र, कथा वाचक पं. प्रकाश आर्य, समाजसेवी अखिलेष मिश्र एवं आशुतोष मिश्र का सम्मान किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो