राजस्थान के टोकड़ा क्षेत्र के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटनाक्रम गुरुवार की शाम करीब छह बजे का है राजस्थान के टोकड़ा क्षेत्र के कुछ कंजर आए और ग्रामीणों से अवैध वसूली करने का प्रयास करते हुए उनकी बाइक ले जाने लगे। यह देख गांव के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने दो कंजरों को पकड़ लिया। यह देख उनके चार अन्य साथी गांव छोडक़र भाग गए। सूत्र बताते हैं कि ग्रामीणों में इतना आक्रोश था कि उन्होंने दोनों कंजरों की जमकर धुनाई कर दी। बाद में ताल पुलिस को सूचना देकर उनके सुपुर्द कर दिया।
पुलिस की संयुक्त दबिश बेअसर
बीते दिनों ही पुलिस ने कंजर डेरों पर दबिश दी थी। इसमें मप्र और राजस्थान की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की थी। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने थानों में कंजर समस्या पर भी पुलिस अधिकारियों से चर्चा की और उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। इसके बाद बीते दिनों एसपी द्वारा गठित टीम ने राजस्थान पुलिस के साथ कंजरों के डेरों पर दबिश भी दी, लेकिन वहां कोई भी नहीं मिला और पुलिस खाली हाथ लौट आई थी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी कंजर बेखौफ हैं और वे वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं।