scriptमध्यप्रदेश के इस जिले पर अश्विन मास में इंद्रदेव मेहरबान, 65 इंच वर्षा | Madhya Pradesh this district 65 inches rain | Patrika News
रतलाम

मध्यप्रदेश के इस जिले पर अश्विन मास में इंद्रदेव मेहरबान, 65 इंच वर्षा

रावटी विकासखंड एक रात में 4 इंच के करीब बारिश

रतलामSep 22, 2019 / 12:00 pm

Gourishankar Jodha

मध्यप्रदेश के इस जिले अश्विन मास में इंद्रदेव मेहरबान, 65 इंच वर्षा

मध्यप्रदेश के इस जिले अश्विन मास में इंद्रदेव मेहरबान, 65 इंच वर्षा

रतलाम। इस वर्ष इंद्रदेव रत्नपुरी मेहरबान है, सावन-भादौ के बाद अश्विन मास में भी पिछले तीन दिन से हर शाम झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। जिले की औसत वर्षा जहां 22 सितंबर की सुबह 8 बजे तक 65 इंच दर्ज हो चुकी थी, जबकि पिछले साल आज दिनांक तक र्मा 30 इंच बारिश हुई थी। दिन में रिमझिम के बाद खिली धूप और शाम को उमस के बाद झमाझम बारिश ने शहर की सड़कों को फिर लबालब कर दिया। रावटी विकासखंड में सर्वाधिक वर्षा बिते 24 घंटे में 4 इंच के करीब दर्ज की गई।
अब तक जिले में कहा कितनी बारिश
भू-अभिलेख विभाग के अनुसार जिले में आलोट में 1853 मिमी, जावरा में 1589 मिमी, ताल में 1854, पिपलौदा-1431 मिमी, बाजना में 1432 मिमी, रतलाम में 1359 मिमी, रावटी में 1931 मिमी बारिश और सैलाना विकासखंड में अब तक 1572 मिमी बारिश हो चुकी है।
वर्षा हर दिन किसानों के लिए आफत
झमाझम बारिश के दौरान दो बत्ती से गुजरने वाले राहगिरों को मुसिबतो का सामना करना पड़ा तो कोई लोगों को वाहन पानी अधिक होने के कारण रास्ते में बंद होते रहे। निचली बस्तियों के लोग अनवरत हो रही बारिश से त्राहीमाम कर चुके हैं, तो किसानों के सिर से संकट के बादल छटने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोयाबीन की फसल चहुंओर चौपट हो रही अगली बोवनी के साथ अब पिछले बोवनी वाले किसानों की फसलें भी नुकसानी में आने लगी है।
रावटी में 95 मिमी बारिश
भू-अभिलेख विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चालू मानसून सत्र में 22 सितंबर की सुबह 8 बजे तक जिले में औसत 65 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में मात्र साडे 30 इंच वर्षा दर्ज की गई थी। 22 सितंबर की सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान आलोट में 6 मिमी, जावरा में 15 मिमी, ताल में 28 मिमी, पिपलौदा में 29 मिमी, बाजना में 10 मिमी, रतलाम में 31 मिमी, रावटी में 95 तथा सैलाना में 22 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Home / Ratlam / मध्यप्रदेश के इस जिले पर अश्विन मास में इंद्रदेव मेहरबान, 65 इंच वर्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो