scriptDeeksha Mahotsav-मोक्षा भंडारी की निंबाहेड़़ा में दीक्षा आज | Moksha Bhandari's initiation in Nimbahera today | Patrika News
रतलाम

Deeksha Mahotsav-मोक्षा भंडारी की निंबाहेड़़ा में दीक्षा आज

रतलाम। राम गुरु की जय जय कार व संयम पद की जय जय कार के साथ 5 फरवरी को मुमुक्षु मोक्षा भंडारी निंबाहेड़ा में आज दीक्षा ग्रहण करेंगी। दीक्षा पूर्व शहर में मुमुक्षु मोक्षा भंडारी व चहेती मूणत का वरघोड़ा भक्तिभाव भरे वातावरण में सुबह समता सदन घास बाजार से निकाला गया। पुरुष सफेद एवं महिलाएं केसरिया साड़ी पहले शामिल हुई।

रतलामFeb 04, 2024 / 10:05 pm

Gourishankar Jodha

patrika

ratlam news

साधुमार्गी जैन श्री संघ रतलाम की ओर से निकाले गया वरघोड़ा खेरादीवास, डालूमोदी बाजार, बजाज खाना, तोपखाना, चांदनीचौक होते हुए छोटूभाई की बगीची लक्कड़पीठा पर पहुंचा, जहां पर दीक्षार्थी परिवार का अभिनंदन समारोह रतलाम श्री संघ से किया गया। साधुमार्गी जैन संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि स्वागत भाषण संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया ने दिया। मंगलाचरण महिला मंडल अध्यक्ष किरण चंडालिया व सुधा बोहरा ने व बहु मंडल अध्यक्ष प्रीति ने स्तवन प्रस्तुत किया। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, अजीत चेलावत और कमल पिरोदिया का स्वागत समता युवा संघ अध्यक्ष पंकज मूणत, पवन गोरेचा, बालक मंडल अध्यक्ष ऋषभ मूणत, सचिव जय बाफना ने किया। बालिका मंडल अध्यक्ष इशिता चोपड़ा, सचिव स्नेहा मूणत के नेतृत्व में नाट्य प्रस्तुति दी।
दीक्षार्थी बहनों के परिवार की अनुमोदना


राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी ने कहा संयम मार्ग पर चल रही बहनों के पूरे परिवार की अनुमोदना। दोनों मुमुक्ष बहनों ने भी अपने भाव प्रस्तुत किए। श्री संघ ने भंडारी व मूणत परिवार के सभी सदस्यों का बहुमन किया। संचालन विनोद मेहता और प्रीति मूरत ने किया। आभार संघ मंत्री दशरथ बाफना ने माना।
ये रहे उपस्थित


इस मौके पर साधुमार्गी जैन संघ के मदनलाल कटारिया, बाबूलाल सेठिया, कपूर कोठारी, चंदन पिरोदिया, निर्मल लूनिया, निर्मल मूणत, कांतिलाल छाजेड़, ललित कोठारी, अतुल बाफना, रमेश कटारिया, दशरथ बाफना, विकास छाजेड़, सुमित कटारिया, संजय कोठारी, राजेश सियार, प्रसनजीत बोरा, प्रकाश कोठारी, ललित कोठारी, पूनमचंद कोठारी, मनसुख चौपड़ा, अशोक पिरोदिया आदि उपस्थित थे।
इन संघों के पदाधिकारी भी शामिल हुए


वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ प्रकाश मूणत, नीमचौक स्थानक से महेंद्र बोथरा, अजय खिमेसरा, श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ, नीम चौक स्थानक से इंद्रमल जैन, जितेंद्र चोपड़ा, प्रदीप डांगी, ओम अग्रवाल, राजेन्द्र खाबिया, अभय चोपड़ा, मणिलाल घोटा, सरोज बेन पिरोदिया, दिगम्बर स्टेशन जैन श्रीसंघ, खरतगच्छ जैन श्रीसंघ आदि कई समाजजन उपस्थित थे।

Hindi News/ Ratlam / Deeksha Mahotsav-मोक्षा भंडारी की निंबाहेड़़ा में दीक्षा आज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो