scriptMP चुनाव से पहले युवक कांग्रेस ने बनाई बड़ी योजना | MP Youth Congress made a big plan before the election | Patrika News

MP चुनाव से पहले युवक कांग्रेस ने बनाई बड़ी योजना

locationरतलामPublished: Nov 16, 2021 08:14:13 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

एक बूथ पांच यूथ की योजना के साथ हुआ सम्मेलनयुवक कांग्रेस ने शुरू की चुनाव की रणनीति

रतलाम. आने वाले पंचायत से लेकर नगर निगम सहित अन्य चुनाव को लेकर युवक कांग्रेस अब सक्रिय होगी। इसके लिए हर जिले में एक बूथ पांच यूथ की योजना बनाई गई है। इसके लिए मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया व राष्ट्रीय सचिप इशिता सेड़े सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को शहर में युवक कांग्रेस के संभागीय पदाधिकारियों की बैठक ली है।
madhya pradesh youth congress
IMAGE CREDIT: patrika
बैठक में रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ व अलीराजपुर के युवक कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। युवक कांग्रेस अध्यक्ष वसुत जेदी ने बताया प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भूरिया ने कहा कि लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। आने वाले समय में कई प्रकार के चुनाव होना है। इन चुनाव में युवाओं को अपनी सक्रिय व सकारात्मक भूमिका को निभाना होगा। हम तब तक कामयाब नहीं हो सकते है, जब तक एक एक बूथ पर मजबूत पकड़ नहीं हो। इसके लिए जरूरी है कि हर विधानसभा के हर बूथ पर पांच – पांच यूथ की नियुक्ति की जाए। इसके लिए पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
madhya pradesh youth congress
IMAGE CREDIT: patrika
टिकट के लिए जरूरी सक्रियता

राष्ट्रीय सचिव सेड़े ने कहा कि अधिकतर युवक कहते है कि हम काम करते है, लेकिन टिकट मिलेगा इसकी क्या ग्यारंटी है। कांग्रेस का आजादी के आंदोलन में बड़ा योगदान रहा है। जब नेहरू जी जेल गए तब उनको नहीं पता था कि यह राष्ट्र उनको प्रधानमंत्री बनाएगा। इसलिए काम करते रहिए, जिम्मेदारी संगठन समय अनुसार अपने आप देगा। बढ़ती महंगाई से लेकर अन्य मामलों पर कांग्रेस पदयात्रा निकालेगी, उसको सफल किजीए। इस दौरान युवक कांगे्रस प्रदेश महासचिव सोमेश नाहटा, प्रदेश सचिव संजय नांदेडा, जिलाध्यक्ष मयंक जाट, शहर अध्यक्ष वसुत जेदी सहित अन्य जिलो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
congress protest
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो