6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

No video available

चौमू में साढ़े 6 इंच, तो शाहपुरा में 4 इंच बारिश

बस्सी @ पत्रिका. प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद गुरुवार तड़के से एक फिर से मानसून सक्रिय होने के साथ ही जिसने पूरू जयपुर ग्रामीण जिले को तर कर दिया। गुरुवार तड़के से ही भारी बरसात का दौर शुरू हो गया, जो दिनभर चलता रहा। कानोता इलाके से निकल रही ढूंढ नदी मे पानी आ […]

Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद गुरुवार तड़के से एक फिर से मानसून सक्रिय होने के साथ ही जिसने पूरू जयपुर ग्रामीण जिले को तर कर दिया। गुरुवार तड़के से ही भारी बरसात का दौर शुरू हो गया, जो दिनभर चलता रहा। कानोता इलाके से निकल रही ढूंढ नदी मे पानी आ गया, तो बैनाड़ा, कानोता एवं चंदलाई बांधों में भी पानी की आवक हो गई। पूरे जयपुर ग्रामीण जिले में कहीं पर मध्यमगति की तो कहीं पर मूलाधार बरसात से चारों पानी ही पानी हो गया। जयुपर ग्रामीण के बस्सी मुख्यालय पर गुरुवार 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में 86 एमएम बरसात हो गई, जबकि गुरुवार तड़के से सुबह 8 बजे तक 50 एमएम बरसात हो चुकी है, इसके बाद फिर से बरसात का दौर शुरू हो गया जो दिनभर चलता रहा। बारिश से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही। बरजात से जहां मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं लोगों को गर्मी भी खासी राहत मिली है। जयपुर ग्रामीण में यहां इतनी बारिश हुई…. तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में चाकसू में 96 एमएम, जमवारामगढ़ में 87 एमएम, चौमू में 163 एमएम, माधोराजपुरा में 53, आंधी में 45, कालवाड़ में 18, किशनगढ़ रेनवाल में 52, तूंगा में 32, सांभर में 88, फुलेरा में 102,नरेना में 68, जोबनेर में 65 जयपुर में 173 व सांगानेर में 125 एमएम बारिश हुई।